Jalandhar Today 11th August 2021: सिविल सर्जन आफिस में एसएमओज की बैठक तीन बजे, जानिए और क्या है आज
जालंधर में सिविल सर्जन आफिस में स्वास्थ्य संबंधी स्कीमों के विषय पर एसएमओज की बैठक बाद दोपहर 3.30 बजे होगाी। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 11 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
- रुद्धाभिषेक
प्रचीन शिव मंदिर गुडमंडी में रुद्धाभिषेक सुबह सात बजे।
भजन संध्या
कष्टनिवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखा भजन संध्या शाम चार बजे से।
बैठक
सिविल सर्जन आफिस में स्वास्थ्य संबंधी स्कीमों के विषय पर एसएमओज की बैठक बाद दोपहर 3.30 बजे।
यहां लगेगी सुबह 9 बजे से कोरोना की वैक्सीन
माता प्रीतम कौर लायंस चेरिटेबल डिस्पेंसरी, 82 अमर गार्डन, नजदीक शाम करियाना स्टोर
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, लक्की आयल कैरियर।
जंजघर चौगिट्टी।
मानव सहयोग सोसायटी, कोट किशनचंद।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, इंडस्ट्री एरिया।
भगवती मंदिर, अमर नगर, गुलाब देवी रोड।
गुरुद्वारा सिंह सभा, अजीत नगर, नकोदर चौक।
बाबा दीप सिंह नगर गुरुद्वारा।
श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम, निजात्म नगर।
सिविल अस्पताल का नर्सिंग स्कूल।
जालंधर में चार हजार सफाई कर्मचारी होंगे भर्ती: कमीशन
सिविल अस्पताल जालंधर में मंगलवार को राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने दौरा किया और सफाई प्रबंधों का जायजा लिया। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में 66 हजार सफाई कर्मी भर्ती होंगे, जिनमें चार हजार जालंधर से होंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल में 38 सफाई कर्मचारी ठेके पर तैनात हैं। पिछले ठेकेदार ने इन्हें पीएफ की सुविधा नहीं दी थी और अस्पताल को मामले को लेकर नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार की नौ लाख रुपये बकाया राशि रोक ली है। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डा. वरिंदर कौर थिंद, जिला परिवार भलाई अफसर डा. रमन कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद थे।