Move to Jagran APP

Jalandhar Today: जालंधर में आज भी जारी रहेगा वैक्सीनेशन अभियान, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज रविवार 4 जुलाई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 07:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 07:32 AM (IST)
Jalandhar Today: जालंधर में आज भी जारी रहेगा वैक्सीनेशन अभियान, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
रविवार को शहर में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 4th July 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 4 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

- शहर में लगातार दूसरे दिन जारी रहेगा वैक्सीन लगाने का अभियान

शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान जारी रहेगा। इस क्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से भी वैक्सीन कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें सिविल अस्पताल के अलावा राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड में भी वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को क़ोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

- आर्य सत्संग

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सत्संग सुबह 9 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी।

- समागम

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती मिट्ठू में प्रकाश उत्सव को लेकर समागम का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा।

- राशन वितरण समारोह

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। जिसमें 30 परिवारों को निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.