Move to Jagran APP

Jalandhar Today: सिविल अस्पताल व राधा स्वामी सत्संग घर में आज लगेगे वैक्सीन, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 28 June 2021 जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 07:43 AM (IST)
Jalandhar Today: सिविल अस्पताल व राधा स्वामी सत्संग घर में आज लगेगे वैक्सीन, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा।

जालंधर, जागरण संवाददाता। Jalandhar Today 28 June 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 28 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

- गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास में होगा शब्द गायन

गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास डिफेंस कॉलोनी में जारी प्रकाश उत्सव समागम का समापन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान रागी जत्थे के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। वहीं प्रबंधक कमेटी की तरफ से अतिथियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

- हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सोमवार सुबह से शुरू होगा।

वैक्सीन अभियान

- सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को वैक्सीन के लाभ के बारे में भी बताया जाएगा।

- राधा स्वामी सत्संग घर में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 8 बजे से होगा। इस दौरान केवल टोकन हासिल कर चुके लोगों की ही एंट्री होगी।

स्व. राशी जैन को शहरवासी आज देंगे श्रद्धांजलि

- मंदाकिनी फार्मस व जे9 रेस्टोरेंट्स के मालिक अशोक कुमार जैन की बहू व सुनीत जैन की पत्नी राशी जैन की आत्मिक शांति के लिए सोमवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह दोपहर 1 से 2 तक श्री देवी तलाब मंदिर के राम हाल में संपन्न होगा। कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा देखते हुए जूम मीटिंग में आत्मिक शांति के लिए घर से ही प्रार्थना कर सकते हैं । मीटिंग आईडी 319 582 90 32 पासकोर्ड 456 875 पर लाग इन कर सकते हैं। राशि जैन का 18 जून को अहमदाबाद में कोरोना के इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह 32 साल की थी। जैन परिवार की छोटी बहू राशि जैन स्वर्गीय एफसी मित्तल की पोत्री और ब्यास इंडस्ट्री के संजीव मित्तल व मंजू मित्तल की बेटी थी। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भारतीय विद्यापीठ पुणो से हासिल की। वह मृदुभाषी, शिष्टाचारयुक्त और संस्कारवान थी। उन्होंने एलपीयू और सीटी इंस्टीट्यूट के लिए काम किया था। वह हमेशा ही कुछ विशेष प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर चलती थी। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में अपने आप को बेहतरीन साबित किया। जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक रहता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.