Jalandhar Today 7th May : नगर निगम आफिस में F&CC की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शुक्रवार 7 मई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 7th May : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 7 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- शहर के विकास को लेकर तैयार की जाएगी रूपरेखा
शहर के विकास को लेकर 7 मई को रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा से लेकर सभी ब्रांचों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
- समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति के लिए होगा हवन यज्ञ
समूचे विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति की कामना को लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुदा में हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
- सेनीटाइजर स्प्रे
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच शहर के धार्मिक स्थानों को सेनीटाइजर स्प्रे करने के लिए सुबह 11 बजे से मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से शुरू होगी।
- हड़ताल
लंबित मांगों को लेकर डीसी ऑफिस में सेवाएं दे रहे पटवारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वह कोरोना से संबंधित कार्यों के अलावा अन्य कार्य नहीं करेंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें