Move to Jagran APP

Jalandhar Today 6th March ः सेहत विभाग चलाएगा वैक्सीन अभियान, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

Jalandhar Today 6th March ः जालंधर में लोगों को कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सेहत विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल जीटी रोड में वैक्सीन अभियान सुबह नौ बजे से चलाया जाएगा। इसमें वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टर किए गए लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:03 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:03 AM (IST)
Jalandhar Today 6th March ः  सेहत विभाग चलाएगा वैक्सीन अभियान, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
जालंधर में सेहत विभाग द्वारा सिविल अस्पताल, जीटी रोड में वैक्सीन अभियान सुबह नौ बजे से चलाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 6th March ः  जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 06 मार्च को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -   जालंधर के गोराया में पत्नी से विवाद के बाद टैक्सी ड्राइवर ने दोनों बच्चों के साथ निगला जहर; तीनों की मौत

जिले भर के हिंदू संगठन करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
- हिंदू मंदिर एक्ट की मांग को लेकर आज जिले भर से हिंदू संगठन पंजाब प्रेस क्लब में जुटेंगे। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि पंजाब के मुख्यमंत्री से राज्य में हिंदू मंदिर एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग रखेंगे। दोपहर 12:30 बजे होने वाली प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मांगे पूरी न होने पर संघर्ष का एलान भी किया जा सकता है। पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव मेजर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस को अब नामदेव चौक स्थित एक होटल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि बाद में इसके लिए सर्किट हाउस को चुना गया।

यह भी पढ़ें - Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में बच्चों पर खतरा बरकरार! 61 स्टूडेंट्स व 2 साल की बच्ची सहित 177 पॉजिटिव



- कोरोना वैक्सीन अभियान
लोगों को कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सेहत विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल, जीटी रोड में वैक्सीन अभियान सुबह नौ बजे से चलाया जाएगा। इसमें वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टर किए गए लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

- एग्जीबिशन
 होटल पृथ्वी प्लेनेट जीटीबी नगर में एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस एग्जीबिशन में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे।

-  संपर्क अभियान
 अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर में संपर्क अभियान का दौर जारी है। इसके तहत 6 मार्च को किशनपुरा इलाके में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

-  भगवान शनि देव हवन यज्ञ
 मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी की तरफ से भगवान शनिदेव का हवन यज्ञ रात 7.30 बजे से होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.