Jalandhar Today 29 May 2021 : सरकारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर गढ़ा में कोरोना वैक्सीन कैंप आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
Jalandhar Today 29 May 2021 जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 29 May 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 29 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है
- भगवान शनिदेव को समर्पित आज होगा यज्ञ
मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड की तरफ से भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन शनिवार को सुबह 7.30 बजे से होगा। इस दौरान कोविड-19 के चलते केवल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को ही शामिल किया जाएगा।
- वैक्सीन कैंप
सरकारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।
- हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह से होगा।
- सेनीटाइजर स्प्रे
कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें