Jalandhar Today 28 May 2021 : डीसी ऑफिस के मुलाजिम आज करेंगे रोष प्रदर्शन, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
Jalandhar Today 28 May 2021 जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 28 May 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 28 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है
डीसी ऑफिस के मुलाजिम आज करेंगे रोष प्रदर्शन
डीसी ऑफिस एंप्लाइज यूनियन द्वारा मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। जिसके तहत 28 मई को डीसी ऑफिस के सामने सुबह 11 बजे रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के प्रधान तेजिंदर सिंह के मुताबिक सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा।
हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा।
वैक्सीन अभियान
सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
सेनीटाइजर स्प्रे
कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें