Jalandhar Today 25th Nov 2020: मां अन्नपूर्णा मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन 11.30 बजे, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
जालंधर में आज क्या खास है। जिमखाना क्लब में लगेंगे चौके छक्के। जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में क्लब के सदस्य व पदाधिकारी पिच पर दिखाएंगे अपने जौहर। क्लब परिसर में शाम 5.30 बजे से खेले जाएंगे मैच। बाजार शेखा में संकट मोचन बाला जी के मंदिर में चौकी शाम आठ बजे।
जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 25 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
1. मां अन्नपूर्णा मंदिर में आंवला पूजन समारोह जारी, 25 नवंबर को होगा तुलसी विवाह का आयोजन 11.30 बजे, आंवला के वृक्ष तले बैठकर श्रद्धालु करेंगे भोजन, कोठियां बनाकर मांगेंगे मन्नतें।
2. कार्तिक मास को लेकर श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर में प्रभातफेरी सुबह साढ़े छह बजे।
3. बाजार शेखा में संकट मोचन बाला जी के मंदिर में चौकी शाम आठ बजे।
4. जिमखाना क्लब में लगेंगे चौके छक्के। जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में क्लब के सदस्य व पदाधिकारी पिच पर दिखाएंगे अपने जौहर। क्लब परिसर में शाम 5.30 बजे से खेले जाएंगे मैच।
------
आंवले को मौली बांध व तिलक लगाकर की पूजा
वहीं मेले के तीसरे दिन भक्तों ने आंवले की पूजा करने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार को अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में आंवला पूजन मेले का तीसरा दिन था। भक्तों ने आंवले को मौली और तिलक लगाकर पूजा और प्रदक्षिणा की। मां अन्नपूर्णा मंदिर में पिंडी के दर्शन कर मन्नतें मांगी। सुनीता टंडन एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। शाम को मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य महिला संकीर्तन मंडल के सदस्य राजेंद्र पराशर व शशि पराशर के परिवार के साथ शिरडी साईं मंदिर गुरु रामदास नगर विकासपुरी में शगुन देने गए। पंडित जी ने बहुत विधि विधान से पूजा करवा कर शगुन की रस्म संपन्न करवाई। इसके बाद शाम को जागो निकाली गई।