Move to Jagran APP

कोरोना संकट के बीच जालंधर से मुंबई एवं जयपुर फ्लाइट की संभावनाएं कम, यात्रियों की किल्लत ने बढ़ाई चुनौती

मुंबई-आदमपुर एवं आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट के दोबारा शुरू होने की संभावनाएं क्षीण होती नजर आ रही हैं। दोनों फ्लाइटस को 30 अप्रैल तक रद्द रखा गया है लेकिन अगर 30 अप्रैल तक संक्रमण के मामलों में गिरावट नहीं आती है तो फ्लाइट का संचालन चुनौती बन सकता है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 11:12 AM (IST)
कोरोना संकट के बीच जालंधर से मुंबई एवं जयपुर फ्लाइट की संभावनाएं कम, यात्रियों की किल्लत ने बढ़ाई चुनौती
जालंधर के मुंबई व जयपुर के लिए फ्लाइट का संचालन दोबारा शुरू कर पाना चुनौती बना रहेगा।

जालंधर, [मनुपाल शर्मा]। तीव्र गति से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मध्य मुंबई-आदमपुर एवं आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट के दोबारा शुरू होने की संभावनाएं क्षीण होती नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों फ्लाइटस को 30 अप्रैल तक रद्द रखा गया है, लेकिन अगर 30 अप्रैल तक संक्रमण के मामलों में गिरावट नहीं आती है तो फिर यात्रियों की किल्लत से जूझ रही दोनों फ्लाइट का संचालन दोबारा शुरू कर पाना चुनौती बना रहेगा।  

loksabha election banner

मुंबई-आदमपुर एवं आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट का संचालन 28 मार्च को शुरू किया गया था, लेकिन दो सप्ताह के संचालन के दौरान पर्याप्त यात्री उपलब्ध ही नहीं हो सके थे। बैसाखी से पहले ही दोनों फ्लाइट्स को 30 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया था। संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के मध्य अब लोगों में भी यात्रा करने का रुझान कम हो गया है। इसमें विभिन्न राज्यों की तरफ से लगाई गई पाबंदियां भी शामिल है।

आदमपुर में फ्लाइट का संचालन करने वाली निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से एक दिन पहले ही जयपुर में अपनी कई फ्लाइटस को रद्द किया है। इसके अलावा मुंबई से दिल्ली आने वाले हवाई यात्रियों पर भी कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। हालांकि स्पाइसजेट की तरफ से दिल्ली आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन वीरवार तक निर्विघ्न किया गया है, जबकि शुक्रवार को फ्लाइट कैंसिल की गई थी। फिलहाल शनिवार को फ्लाइट के समय पर संचालित होने की सूचना उपलब्ध कराई गई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.