Punjab Budget 2020: जालंधर पुलिस को रसायनिक प्रयोगशाला का तोहफा, मामलों की जांच में आएगी तेजी
किसी भी तरह के नशा को पकडऩे के बाद उसकी जांच करवाने के लिए पुलिस अब तक खरड़ (मोहाली) में सैंपल भेजती थी। अब जालंधर में ही हर केमिकल की जांच हो सकेगी।
जालंधर, जेएनएन। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से शुक्रवार को पेश किए गए Punjab Budget 2020 में जालंधर पुलिस को रसायनिक प्रयोगशाला का तोहफा मिला है। अब पुलिस का काम आसान हो जाएगा। किसी भी तरह के नशा को पकडऩे के बाद उसकी जांच करवाने के लिए पुलिस अब तक खरड़ (मोहाली) में सैंपल भेजती थी। अब जालंधर में ही हर केमिकल की जांच हो सकेगी। इसके अलावा किसी भी मामले में विसरा भी जांच के लिए खरड़ लैब में भेजा जाता था। अब उसकी भी जालंधर में ही जांच कर ली जाएगी। ऐसे में अब पुलिस को अपने केस जल्द निपटाने में भी आसानी होगी। जल्द ही प्रशासनिक प्रयोगशाला का काम जालंधर में शुरू हो जाएगा।
सेवानिवृत्ति की आयु 58 साल करने से डॉक्टरों की धड़कनें हुई तेज
जालंधर, जेएनएन। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रस्तुत बजट में सेवानिवृत्ति की आयु 58 साल की दी है। इससे सरकारी डॉक्टरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डिप्टी डायरेक्टर व एसएमओज के पद पर 50 फीसद ज्यादा डॉक्टर सेवानिवृत्त होने के बाद सेवाकाल में विस्तार के तहत ड्यूटी कर रहे हैं। बजट में हुई घोषणा के मुताबिक सितंबर तक सेहत विभाग के आधे से ज्यादा अधिकारी घर चले जाएंगे। इस मामले को लेकर पूरा दिन सिविल सर्जन दफ्तर व सिविल अस्पताल में चर्चा रही।
डॉक्टरों ने बताया कि सेवा काल में जो वृद्धि हुई है, उसे पूरा होने दिया जाना चाहिए। भविष्य में चाहे किसी को सेवाकाल में वृद्धि न दी जाए। पीसीएमएस स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक कुमार ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार से इस फैसले से यूथ को सरकारी नौकरियों में आगे आने का मौका मिलेगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें