Move to Jagran APP

Red Fort Violence: दिल्ली हिंसा में दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना पर चले देशद्रोह का केस, जालंधर में उठी मांग

Red Fort Violence जालंधर में शिवसेना हिंद की एक बैठक में युवा राष्ट्रीय प्रधान ईशांत शर्मा ने कहा कि लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले दीप सिद्धू और उसके साथिओं पर डकैती और देशद्रोह का पर्चा दर्ज किया जाए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 04:17 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 06:48 PM (IST)
Red Fort Violence: दिल्ली हिंसा में दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना पर चले देशद्रोह का केस, जालंधर में उठी मांग
जालंधर में शिवसेना हिंद ने दीप सिद्धू और लक्खा सिधान पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।

जालंधर, जेएनएन। Red Fort Violence: जालंधर में शिव सेना हिंद ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली हिंसा और लाल किले में तिरंगे का अपमान किए जाने की कड़ी निंदा की है। पार्टी के युवा राष्ट्रीय प्रधान ईशांत शर्मा ने कहा कि पिछले 3 महीने से किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे लेकिन एक गर्मख्याली नेता ने पूरे आंदोलन का चेहरा ही बदल दिया। उन्होंने कहा कि लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले दीप सिद्धू और उसके साथिओं पर डकैती और देशद्रोह का पर्चा दर्ज किया जाए।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - जालंधर में भाजपा नेता अमरी बोले- दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के नाम पर हुआ उपद्रव, पुलिस पर हमला शर्मनाक

बुधवार को शिवसेना हिंद की मुख्य कार्यालय सहदेव मार्केट में एक मीटिंग जिला प्रधान सोहित शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन, राष्ट्रीय उपप्रधान संदीप पाहवा, पंजाब प्रधान स्पोर्ट्स विंग विनय कपूर, दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी और मोहित वर्मा शामिल हुए। मीटिंग में ईशांत शर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल 200 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ शरारती तत्व दिल्ली का माहौल खराब करके पंजाब लौट आए हैं। ऐसे देशद्रोही लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।

जालंधर में शिव सेना हिंद के नेताओं ने दिल्ली हिंसा में दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्खा सिधाना के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय उपप्रधान संदीप पाहवा ने कहा कि गैंगस्टर लक्खा सिधाना पहले भी कई बार पंजाब का माहोल खराब करने की कोशिश कर चुका है। दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना की मंशा दंगा भड़काने की थी।ऐसे लोग माहौल खराब करके पंजाब को एक बार फिर 1984 जैसे दौर में धकेलना चाहते हैं। शिवसेना हिंद उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देगी।

मीटिंग में शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान स्पोर्ट्स विंग विनय कपूर और दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना ने किसान आंदोलन को बदनाम करके तिरंगे का अपमान किया है। इस मौके पर बंटी, मनदीप, रोहित, साहिल, पारस, सनी, अभी कंबोज, मट्टू और अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-Red Fort Violence: पंजाबी फिल्‍मों के हीरो दीप सिद्धू को NIA का नोटिस, सोशल मीडिया पर दी सफाई; समर्थकों ने किया खारिज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.