Move to Jagran APP

Jalandhar National Girl Child Day: लड़का-लड़की एक समान, सभी को मिले बराबर का अधिकार

जालंधर में शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी के प्रेसीडेंट दीपक महेंद्रू ने कहा कि बेटी-बेटा एक समान हैं। हम सभी को बेटियों को एक समान मौके देने चाहिए। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:59 PM (IST)
Jalandhar National Girl Child Day: लड़का-लड़की एक समान, सभी को मिले बराबर का अधिकार
जालंधर में शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया।

जालंधर, जेएनएन। शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी की ओर से रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपकार नगर में एक विशेष कार्यक्रम मनाया गया। इसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने सहयोग दिया।

loksabha election banner

इस अवसर पर सोसाइटी के प्रेसीडेंट दीपक महेंद्रू ने कहा कि आज के समय में बेटी-बेटा एक समान हैं। समय की मांग है कि हम दोनों में भेदभाव करना छोड़ें। सभी को बेटियों को बेटों के समान जीवन में आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। खेल से लेकर अंतरिक्ष तक कोई ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं हैं, जिसमें बेटियों ने अपनी पहचान नहीं बनाई है। कल्पना चावला, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

यह भी पढ़ें - पंजाब में दसवीं की रिवाइज्ड डेटशीट जारी, समस्याओं के समाधान के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

समाज को मिलकर खत्म करनी होंगी कुरीतियां

उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से हमारे समाज में लड़का-लड़की में भेद किया जाता रहा है। अब इसे पूरी तरह खत्म करने का समय आ गया है। समाज में फैली दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को कोई एक पक्ष नहीं मिटा सकता है। सभी को कदम बढ़ाते हुए इन कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आना होगा। इसी तरह संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों में भी जागृति आएगी और लड़के-लड़की का भेद भी खत्म होगा।

दो परिवारों को आगे बढ़ाती है लड़की

उन्होंने कहा कि सभी को यह भी देखना चाहिए कि लड़की पढ़ लिख कर आगे बढ़ती है तो वह दो परिवारों को देख पाती है। कई मामलों में तो यह भी देखा गया है कि लड़के के होते हुए भी लड़की अपने परिवार की देखभाल कर रही है। इसलिए जरूरत है सोच बदलने और समान अधिकार देने की। लड़का-लड़की के भेदभाव को हम सबको मिल कर खात्मा करना होगा। इिस मौके पर बच्चो ने पेटिंग्स, पोस्टर बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। अंत में सभी बच्चो को स्टेशनरी और खाने का सामान वितरित किया गया। यहां आर्यन, ऋचा यादव, रेणुका, अंजलि, सुनीता, रिषभ,व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.