Move to Jagran APP

Jalandhar Today: जानिए क्या है आज जालंधर में, पाएं राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों की जानकारी...

मन में बसा ले राम... श्री भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर के श्री वाल्मीकि चौक को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शुक्रवार को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्राएं निकाली गईं। शनिवार को दिन में संकीर्तन और रात को दीपमाला होगी। फोटो-विजय शर्मा

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:21 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:21 AM (IST)
Jalandhar Today: जानिए क्या है आज जालंधर में, पाएं राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों की जानकारी...
श्री भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर जालंधर के श्री वाल्मीकि चौक को विशेष तौर पर सजाया गया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार 31 अक्टूबर, 2020 को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

prime article banner

1. प्रकाशोत्सव पर समारोह

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर भगवान वाल्मीकि आश्रम में समारोह, दिन में संकीर्तन व रात को होगी दीपमाला।

2. श्री राधा माधव मंदिर से प्रभातफेरी

कार्तिक मास को लेकर श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग से प्रभातफेरी, सुबह सात बजे मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न इलाकों में होगी परिक्रमा

3. देश भगत यादगार हाल में पुस्तक प्रदर्शनी

देश भगत यादगार हाल में मेला गदरी बाबेयां को लेकर पुस्तक प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से।

4. वार्षिक भंडारा

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर भगवान वाल्मीकि मंदिर, अर्जुन नगर में वार्षिक भंडारा सुबह 11 बजे से।

5. देहात के हलवाइयों की बैठक

जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ देहात के हलवाइयों की बैठक दोपहर 3.30 बजे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.