Farmers Protest: जालंधर में Reliance Jio के टावर में आग लगाने वालों पर केस, सीसीटीवी फुटेज देख दबोचेगी पुलिस
पिछले दिनों जालंधर में नकोदर के गांव कंग साबू में रिलायंस जिओ के टावर को आग लगाने वाले लोगों पर पुलिस ने केद दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपित सीसीटीवी फुटेज में कैद हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
जालंधर, जेएनएन। पिछले दिनों पंजाब कई शहरों के साथ-साथ जालंधर में भी किसान समर्थकों की ओर से रिलायंस जियो के मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने अब इन मामलों को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जालंधर में नकोदर के गांव कंग साबू में रिलायंस जिओ के टावर को आग लगाने वाले लोगों पर पुलिस ने केद दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना नकोदर की पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपितों की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
यह भी पढ़ें - ईमान के पक्के हैं रिटायर्ड कश्मीरी फौजी मो. आजाद, जालंधर में 5 हजार रुपये से भरा पर्स लौटाया
बीते दिनों रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के कर्मचारी सचिन निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 8, मोहाली ने थाना नकोदर की पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उनके कांग साबू में स्थित मोबाइल टावर को आग लगा दी। आग लगने से उनका जरनेटर, कीमती सामान, तारें आदि सब कुछ जलकर राख हो गया था। बड़े एरिया में नेटवर्क बंद होने से उनकी कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपित, पुलिस बोली- जल्द होंगे गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर कुछ सीसीटीवी कैमरे लगे थे। मोबाइल टावर को नुकसान पहुंचाने वाले लोग फुटेज में कैद हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे ले लिया है। आरोपितों की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पहचान करवाने के बाद सारे आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें