कोरोना काल में जालंधरियों ने जमकर तोड़े नियम, पुलिस ने वसूला 4.07 करोड़ जुर्माना
जालंधर में 23 मार्च 2020 को कर्फ्यू शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक लोगों ने करीब एक लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान करवाए। कर्फ्यू और लाकडाउन में लोगों का ज्यादातर समय घरों में ही बीता बावजूद तीन हजार से ज्यादा वाहन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
जालंधर, [सुक्रांत]। नियम तोड़ने का जालंधरियों का हाल कोरोना काल में भी नहीं बदला। जालंधर में 23 मार्च 2020 को कर्फ्यू शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक लोगों ने करीब एक लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान करवाए। कर्फ्यू और लाकडाउन में लोगों का ज्यादातर समय घरों में ही बीता, बावजूद तीन हजार से ज्यादा वाहन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
पुलिस ने पिछले 13 महीने में नियम तोड़ने पर लोगों पर 4,07,58,700 रुपये का जुर्माना किया है। यही नहीं कर्फ्यू को साल पूरा होने के बाद यानि 23 मार्च 2021 के बाद से लेकर अब तक एक महीने में ही नौ हजार से ज्यादा ट्रैफिक चालान जालंधरवासियों के कट चुके हैं और 66 वाहन भी जब्त हो चुके हैं। यह वो आंकड़े हैं जो सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के किए चालान के बाद सामने आए हैं। थानों की पुलिस ने भी नियम न मानने पर अब तक हजारों चालान किए हैं।
मास्क न लगाने पर एक साल में भरा चार करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
कोरोना से बचने के लिए बनाए गए मास्क पहनने के नियम की अनदेखी करते हुए जालंधर के लोगों ने एक साल में चार करोड़ से ज्यादा का जुर्माना सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थल पर थूकने, होम क्वारंटाइन के उल्लंघन व शारीरिक दूरी का नियम न मानने पर भी लाखों रुपये जुर्माने के रूप में पुलिस को दिए हैं। बीते एक माह में ही 36 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना मास्क न पहनने वाले लोग दे चुके हैं।
23 मार्च 2020 से 29 अप्रैल 2021 तक
1955 एफआइआर लाकडाउन या कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर
लाकडाउन या कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 2619 गिरफ्तार
756 बिना मास्क के लोग हुए गिरफ्तार
68656 चालान बिना मास्क के
3,98,04,600 जुर्माना बिना मास्क के
47 लोगों से 88,000 जुर्माना होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर
464 लोगों से 1,22,100 जुर्माना सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर
277 लोगों से 5,10,500 जुर्माना शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
108086 ट्रैफिक चालान
2926 वाहन जब्त
64 चालान और 33,500 जुर्माना आटो या दोपहिया वाहन चालकों को
95 लोगों के चालान और 200000 जुर्माना ओवरलोड वाहन होने पर
----
23 मार्च वर्ष 2021 से 29 अप्रैल 2021 तक
188 एफआइआर लाकडाउन या कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर
221 गिरफ्तार लाकडाउन व कर्फ्यू नियम का उल्लंघन करने पर 221 गिरफ्तार
46 लोग गिरफ्तार बिना मास्क के
3675 चालान बिना मास्क के
36,75,000 जुर्माना बिना मास्क के
0 जुर्माना होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर
0 जुर्माना सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर
38 लोगों से 20,500 जुर्माना शारीरिक दूरी के उल्लंघन पर
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
9245 ट्रैफिक चालान
66 वाहन जब्त
23 चालान और 11500 जुर्माना आटो या दोपहिया वाहन चालकों के
1 व्यक्ति पर 2000 जुर्माना ओवरलोड वाहन होने पर
----
वीरवार को हुए चालान व जुर्माना
139 ट्रैफिक चालान
47 बिना मास्क चालान
47000 बिना मास्क जुर्माना
शुक्रवार को हुए चालान व जुर्माना
- ट्रैफिक चालान
- बिना मास्क चालान
- बिना मास्क जुर्माना
लोगों को कोरोना से बचाने के लिए नियम बनाए गए हैं। यदि पुलिस सख्ती न करे तो लोग नियम नहीं मानेंगे। सरकार ने जो नियम बनाए हैं, लोगों को उसे मानना चाहिए। लोग नियम नहीं मानेंगे तो सख्ती इसी तरह से की जाती रहेगी।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पुलिस कमिश्नर