Move to Jagran APP

जालंधर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला दबोचा, कई दिनों से तलाश में थी बस्ती बावा खेल पुलिस

पुलिस ने बताया कि गत दिनों बावा खेल में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पिंकेश कुमार उर्फ शंभू यादव ने उनकी 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपित पिंकेश की तलाश में थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 05:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 05:28 PM (IST)
जालंधर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला दबोचा, कई दिनों से तलाश में थी बस्ती बावा खेल पुलिस
जालंधर पुलिस ने बस्ती बावा खेल में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को दबोच लिया है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर की पुलिस ने 11 साल की लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। आरोपित की पहचान बस्ती बावा खेल के रहने वाले पिंकेश कुमार उर्फ शंभू यादव के रूप में हुई है। पिंकेश कुमार मूल रूप से गांव पहाड़पुर, थाना सरवजा, जिला सहरसा (बिहार) का रहने वाला है। 

loksabha election banner

थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि गत दिनों बावा खेल में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पिंकेश कुमार उर्फ शंभू यादव ने उनकी 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद काफी दिनों से पुलिस आरोपित पिंकेश की तलाश में थी। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपित पिंकेश कुमार एरिया में आया हुआ है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जसवंत कौर और पुलिस की टीम मौके पर गई और पिंकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लड़की और उसके घरवालों से उसकी शिनाख्त करवाई गई। बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि आरोपित को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने की प्रयास किया जाएगा।

हजारा गांव में बच्ची का हत्या अभी तक गिरफ्तर से बाहर

बता दें कि जालंधर में पिछले कुछ दिनों में दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि होशियारपुर रोड स्थित गांव हजारा में दुष्कर्म के बाद बच्ची के कत्ल करने वाले को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। इस मामले में पहले आरोपित खुद बच्ची को उसके घरवालों के साथ तलाशता रहा था। बाद में वह भाग गया। जालंधर पुलिस उसकी तलाश में बिहार तक गई पर वह हाथ नहीं लगा।

यह भी पढ़ें - जालंधर में नए केस फिर सैकड़ा पार, मेरिटोरिस स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सहित 120 पॉजिटिव, 2 की मौत

यह भी पढ़ें - दूसरी के चक्कर में होशियारपुर में तीन बच्चों के पिता ने की पत्नी की हत्या, मरने तक किए तेजधार हथियार से वार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.