Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती, जालंधर में कई जगह हुए कार्यक्रम

पदम प्रकाश पांडेय ने बताया कि भगवान परशुराम वीरता और महानता के प्रतीक हैं। वे एक परम शिव भक्त थे। उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त है। कहा जाता है कि आज भी धरती पर भगवान परशुराम जीवित हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 03:35 PM (IST)
सादगी के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती, जालंधर में कई जगह हुए कार्यक्रम
जालंधर कैंट में लोगों ने मोहल्ला नंबर 12 स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा की। जागरण

जालंधर कैंट, जेएनएन। कोविड गाइडलाइंस के बीच भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। ब्राह्मण सभा से जुड़े लोगों ने मोहल्ला नंबर 12 स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा की। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का पृथ्वी पर अवतरण बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हुआ था। इस दिन भक्त व्रत, पूजन के साथ मौन व्रत रखते हैं। जालंधर कैंट में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन व भंडारे के आयोजन किए जाते रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। लोगों ने अपने घरों में रहकर ही भगवान परशुराम का जनमोत्स्व मनाया।

loksabha election banner

पदम प्रकाश पांडेय ने बताया कि त्रेता युग में इस दिन भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और रेणुका के यहां हुआ था। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। भगवान परशुराम वीरता और महानता के प्रतीक हैं। वे एक शिव भक्त थे। उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त था। कहा जाता है कि आज भी धरती पर भगवान परशुराम जीवित हैं। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज शशि (पूर्व उपाध्यक्ष कैंटबोर्ड), अनिल बक्शी, पदम प्रकाश पांडेय, बलबीर बाली, अनुज शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी ने करवाया यज्ञ

भगवान परशुराम जी की जयंती अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी ने यज्ञ करवाया। जागरण

भगवान परशुराम जी की जयंती अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर की ओर से राष्ट्र कल्याण को समर्पित हवन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी में करवाया गया। पुजारी पंडित शीतल मल शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया। संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने भगवान परशुराम जी के पावन चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री हरि विष्णु जी ने अहंकार और घमंड में चूर दुष्ट राजाओं को दंडित करने के लिए भगवान परशुराम जी के रूप में अवतार लिया। कमेटी अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी की क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है।

शिव राम कला मंच ने मनाई भगवान परशुराम जयंती


शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस की ओर से शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। चार मरला पार्क में भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। इसके बाद परशुराम चालीसा व आरती की गई। मुख्य अतिथि समाज सेवक प्रवीन जैन, प्रधान अजय जैन मेमोरियल पक्षी विहार व  अमरीक सिंह मीका (आम आदमी पार्टी) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डायरेक्टर रजनीश कुमार, महासचिव निर्दोष कुमार, कुलविंदर सिंह हीरा, अमनदीप हैरी, धीरज सहगल प्रदीप बीटी, कार्तिक भगत, शिवम भगत, लविश कुमार, मणि आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.