रैन बसेरों में रहने वालों की मदद करेगी जालंधर की यह संस्था, मेयर के साथ की बैठक
आगाज संस्था द्वारा शहर के रैन बसेरों में जल्द ही गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। मेयर के साथ बैठक में संस्था के प्रतिनिधियों ने अपनी तरफ से यहां पर गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाने की पेशकश की। मेयर ने संस्था की इस पहल की सराहना की है।
जालंधर, जेएनएन। सर्दी में लगातार इजाफा हो रहा है। न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक रह चुके तापमान के बीच गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर रैन बसेरों में रात गुजारने वाले लोगों को खून तक जमा देने वाली इस सर्दी के बीच राहत की दरकार है। इन लोगों की मदद के लिए स्वयं सेवी संस्था आगाज ने पहल की है। जिसके तहत संस्था द्वारा शहर के रैन बसेरों में जल्द ही गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष परमप्रीत सिंह विट्टी, अमरजीत सिंह मंगा तथा रणजीत सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में संस्था के शिष्टमंडल ने मेयर जगदीश राजा के साथ बैठक की। इस दौरान रैन बसेरों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए संस्था के प्रतिनिधियों ने अपनी तरफ से यहां पर गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाने की पेशकश की। जिस पर मेयर ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
इस संबंध में संस्था के शिष्टमंडल ने दो दिन पहले ही शहर के रैन बसेरों का दौरा करके वहां की वास्तविक स्थिति को जाना था। जहां पर सबसे बड़ी परेशानी वहां पर रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्रों के अभाव तथा सर्दी से बचाव के साधन ना होने के साथ सामने आई थी। जिसे लेकर संस्था द्वारा मेयर साथ बैठक करके अपनी तरफ से सहयोग देने की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि डाटा तैयार करके जल्द ही रैन बसेरों में गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ इंद्रजीत सिंह, दमनप्रीत सिंह भाटिया, डॉक्टर विशाल जोशी, प्रदीप सिंह, इंद्र प्रीत सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह भाटिया, जोगिंदर शर्मा, बिक्रमजीत सिंह, संजय चौहान, गुरप्रीत सिंह, अपारज्योत सिंह व दविंद्र सिंह मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें