डा. सतबीर सिंह शान का शहर में बड़ा सम्मान, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दी है बड़ी जिम्मेदारी
बाबा बुढा जी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान गुरविंदर सिंह तूर ने कहा कि डा. सतबीर सिंह शान ने कविताओं के माध्यम से पंथक सोच का प्रचार व प्रसार किया है। उन्होंने सिख धर्म का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाया है।
जालंधर, जेएनएन। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नियुक्त किए गए मीडिया इंचार्ज और कवि दरबारों के प्रभारी डा. सतबीर सिंह शान को शहर की विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया गया। इस संबंध में बाबा बुड्ढा जी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 120 फुटी रोड पर सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान सुचेत सिख संप्रदाय के अध्यक्ष भाई सुरिंदर सिंह जी रमता और बाबा बूढा जी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान गुरविंदर सिंह तूर ने कहा कि डा. सतबीर सिंह शान ने कविताओं के माध्यम से पंथक सोच का प्रचार व प्रसार किया है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने में डा. शान की भूमिका सदैव अहम रही है। उन्होंने कहा कि डा. सतबीर सिंह शान को समाज में बेहतर सेवाएं देने पर उन्हें को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उक्त सम्मान दिया गया है।
डा. सतबीर सिंह शान ने संगठनों को धर्म का प्रचार करने के साथ-साथ मानवता की सेवा करने को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर सराय के चेयरमैन भूपिंदर सिंह खालसा के सहयोग से धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ गुरविंदर सिंह, भाई सुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह खालसा, कुलवंत सिंह दालम, जसवीर सिंह जेएस, सुखबीर सिंह लाहोरिया, दिलीप सिंह चड्ढा तथा अशोक कुमार मौजूद थे।