Move to Jagran APP

जालंधर में नाबालिग लड़की से मंदिर में शादी कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 03:52 PM (IST)
जालंधर में नाबालिग लड़की से मंदिर में शादी कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
जालंधर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर, जागरण संवाददाता। महानगर के मकसूदां थाना क्षेत्र में नाबालिग को मंदिर में ले जाकर शादी करने  और उसके बाद दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कवरजीत सिंह ने बताया कि बीती 8 जुलाई को जालंधर के रहने वाली एक नाबालिग ने थाने में आकर शिकायत दी थी कि उसके घर के पास रहने वाला अरुण कुमार जोकि एक किराने की दुकान चलाता है। वह उस पर बुरी नजर रखता था और धमकियां देता था। बीती 2 जून को आरोपित ने पीड़िता को बुलंदपुर प्राथमिक विद्यालय के पास बुलाया। उसे शादी का झांसा दिया और एक मंदिर में ले जाकर उसके साथ शादी कर ली। शादी करने के बाद आरोपित उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान आरोपित ने पीड़िता को 3 दिन तक अज्ञात स्थान पर रखा और फिर उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पिता को लेकर थाने पर शिकायत के लिए पहुंचे। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कवरजीत सिंह ने कहा कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करने की कोशिश की जाएगी। ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही पीड़िता को सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.