Move to Jagran APP

जालंधर में टावर ठीक करने गए Reliance Jio कर्मी का लैपटॉप छीना, FIR दर्ज करने में आनाकानी

तीन व्यक्तियों ने पीछे से आकर उसकी एक्टिवा को धक्का दे दिया। इस कारण वह नीचे गिर गया। राहुल ने बताया कि उस समय उसके पास लैपटॉप दो पेनड्राइव व रिलायंस कंपनी के कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज थे। स्नैचर्स दो पेन ड्राइव सहति उसका लैपटॉप लेकर भाग गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 01:42 PM (IST)
जालंधर में टावर ठीक करने गए Reliance Jio कर्मी का लैपटॉप छीना, FIR दर्ज करने में आनाकानी
लैपटॉप छीने जाने की घटना के बारे में बताते हुए राहुल शर्मा। जागरण

जालंधर, जेएनएन। वीरवार दोपहर शहर के धोगड़ी रोड पर रिलायंस टेलिकाम कंपनी में कार्यरत राहुल शर्मा नाम के युवक का लैपटॉप लूट लिया गया। हालांकि किसी तरह हिम्मत करके उसने अपनी एक्टिवा लूटने से बचा ली। अब उसे एफआइआर दर्ज करवाने के लिए मकसूदां थाने में इधर-उधर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। राहुल ने कहा कि वह सुबर से मकसूदां स्टेशन के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। मकसूदां चौकी के एएसआइ ने घटनास्थल का मुआयना भी कर लिया है। रिलायंस कंपनी का कर्मचारी होने के नाते पेन ड्राइव्स, लाइंस कंपनी का आई कार्ड एवं लैपटॉप आदि सभी दस्तावेज एवं इक्विपमेंट्स रिलायंस कंपनी के हैं।

loksabha election banner

राहुल ने बताया कि उसके साथ वारदात वीरवार दोपहर 3:15 बजे हुई थी। तीन व्यक्तियों ने पीछे से आकर उसकी एक्टिवा को धक्का दे दिया। इस कारण वह नीचे गिर गया। राहुल ने बताया कि उस समय उसके पास लैपटॉप, दो पेनड्राइव व रिलायंस कंपनी के कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज थे। स्नैचर्स दो पेन ड्राइव सहति उसका लैपटॉप लेकर भाग गए। राहुल ने बताया कि धोगड़ी रोड पर रिलायंस जिओ के दो टावर हैं। एक टावर को ठीक करके वह धोगड़ी रोड से पठानकोट बायपास की तरफ जा रहा था कि यह घटना हो गई।

यह भी पढ़ें - महिला टीचर को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल, मना करने पर दी यह सजा

यूं बनाया निशाना

उन्होंने बताया कि धोगड़ी रोड पर ही उन्हें दूसरे टावर में कुछ टेक्निकल काम करना था। टावर से कुछ दूर पहले ही एक व्यक्ति आया। उसने यह पूछा की दोगड़ी रोड को कौन सा रास्ता जाता है। उसके रास्ता बताने के कुछ ही सेकंड के बाद दो व्यक्तियों ने उसे धक्का देकर नीचे खेतों में गिरा दिया और लैपटॉप ले गए। गनीमत रही कि उसने एकदम से उठकर एक्टिवा पकड़ ली, अन्यथा स्नैचर उसे भी ले जाने के प्रयास में थे। 

यह भी पढ़ें - पति की जमानत के लिए चार बच्चों के साथ टंकी पर चढ़ी दो महिलाएं, पुलिस पर लगाए यह आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.