Jalandhar Lok Sabha Election Result 2019: संतोख चौधरी जीते, तस्वीरों में देखें कांग्रेस समर्थकों का जश्न
जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
जेएनएन, जालंधर। शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह की लगातार दूसरी जीत पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना स्थल पर उन्होंने चौधरी संतोख सिंह को कंधों पर उठाकर खूब भंगड़ा डाला। इसके बाद तो जीत के जोश में समर्थक सड़कों पर आ गए और डांस करते हुए एक-दूसर को बधाई देने लगे। उधर, चौधरी के घर पर भी वर्करों के स्वागत के लिए टेंट लग चुके हैं।
चौधरी अपने निकटतम विरोधी अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल को 19,515 वोटों शिकस्त दी है। जैसे-जैसे उनकी लीड बढ़ती गई, वैसे-वैसे उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। उन्होंने तो जीत करीब आते देखते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
जालंधर में कांग्रेसी प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह की जीत करीब देख अपने पिता से गले मिलते हुए पूर्व पंजाब कांग्रेस यूथ प्रधान विक्रमजीत सिंह चौधरी।
जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह की जीत करीब देखकर जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता और समर्थक।
जालंधर के कूल रोड स्थित सांसद संतोख चौधरी का घर। यहां जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्करों के स्वागत के लिए टेंट लगा दिया गया है।
जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संतोख सिंह चौधरी की जीत पर गोराया में लड्डू बांटते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक।
विरोधियों ने मानी हार
जालंधरः मतगणना के आखिरी चरण में बसपा प्रत्याशी बलविंदर कुमार अपनी हार मान कर काउंटिंग सेंटर से बाहर जाते हुए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप