जालंधर के लाल बजार में जलकर मरे संजीत के मामले में बड़ा खुलासा, दोस्त ने कुकर्म के बाद कमरे में लगा दी थी आग
लाल बाजार एरिया में कमरे में जलकर मरे युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। संजीत के साथ उसके दोस्त ने कुकर्म किया था। जब वह बेहोश हो गया तो उसने कमरे में आग लगा दी थी। वह बाहर निकलते वक्त सीसीटीवी में कैद हो गया।
जालंधर, जेएनएन। महानगर के लाल बाजार एरिया में कमरे में जलकर मरे युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। संजीत के साथ उसके दोस्त ने कुकर्म किया था। जब वह बेहोश हो गया तो उसने कमरे में आग लगा दी ताकि लोगों को लगे कि उसकी दुर्घटनावश आग लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने संजीत के दोस्त सचिन को गिरफ्तार करके उस पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में पुलिस ने पहले आशंका जताई थी। पुलिस का दावा था कि संजीत की मौत आग लगने के बाद उठे धुएं से नहीं बल्कि गला घोंटे जाने से हुई है। पुलिस इस बात का शक तब हुआ जब सीसीटीवी फुटेज में रात दो बजे उसके कमरे से एक युवक को बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर सचिन को राउंड अप किया था। सचिन मृतक संतीत का दोस्त था और उसका उसके कमरे पर आना-जाना था। घटना वाले दिन भी उसने संजीत के साथ शराब पी थी। पुलिस के अनुसार नशे में उसने संजीत के साथ कुकर्म किया। जब संजीत बेहोश हो गया तो कमरे में आग लगा दी।
जानें क्या था यह मामला
कुछ दिन पहले लाल बाजार में रहते संजीत की उसके कमरे में आग लगने से मौत हो गई थी। 28 साल के संजीत की मौत की जानकारी सुबह तब मिली जब फोन ना उठाने पर दुकान के मालिक प्रदीप उसका हाल जानने कमरे पर पहुंचे। वहां संजीत मृत पड़ा था। साथ ही कमरे का सामान भी लगभग जल चुका था। प्रदीप ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। संजीत पुत्र अकाल महतो बिहार के बेगुसराय जिले के गेहुनी अंचल इलाके के भगवानपुर गांव का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें - जालंधर में नए केस फिर सैकड़ा पार, मेरिटोरिस स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सहित 120 पॉजिटिव, 2 की मौत
यह भी पढ़ें - दूसरी के चक्कर में होशियारपुर में तीन बच्चों के पिता ने की पत्नी की हत्या, मरने तक किए तेजधार हथियार से वार