Move to Jagran APP

जालंधर के गुरुद्वारा दीवान स्थान में सजे दीवान, श्री दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे हजूरी रागी

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे ने विशेष रूप से शामिल होकर शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। समागम को लेकर गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया‌।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 12:55 PM (IST)
जालंधर के गुरुद्वारा दीवान स्थान में सजे दीवान, श्री दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे हजूरी रागी
रविवार को जालंधर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन दरबार लगाया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। माघ महीने को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे ने विशेष रूप से शामिल होकर शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। समागम को लेकर गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया‌। कीर्तन दरबार का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही वाणी के साथ किया गया।

loksabha election banner

इसके बाद श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई फतेह सिंह व भाई जतिंदर सिंह ने कीर्तन तथा शबद गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इसके उपरांत कथा वाचक ज्ञानी मुख्तार सिंह ने माघ मास के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही गुरुओं की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी ने कमेटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। प्रबंधक कमेटी की तरफ से रागी जत्थे तथा अतिथियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। इस मौके पर महेंद्रजीत सिंह, कमलजीत सिंह कोछड़, डा. एच एम हुरिया, कुलयारण सिंह आनंद, तेज दीप सिंह सेठी व गगनदीप सिंह सेठी सहित सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - पंजाब चुनाव 2022ः कांग्रेस की सूची में कैप्टन के नजदीकी भी एडजस्ट, डैमेज रोकने को रिपीट किए पुराने चेहरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.