Move to Jagran APP

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जालंधर की कमलजीत को लांग जंप में गोल्ड, लगाई 5.28 मीटर की छलांग

जूनियर ओपन पंजाब एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जालंधर के एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता संगरूर में चल रही है। कमलजीत के अलावा जालंधर के सुखबीर सिंह ने लांग जंप और ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 11:49 AM (IST)
जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जालंधर की कमलजीत को लांग जंप में गोल्ड, लगाई 5.28 मीटर की छलांग
शहर की कमलजीत कौर ने 5.28 मीटर की छलांग लगाकर लांग जंप का स्वर्ण पदक जीता है।

जालंधर, जेएनएन। संगरूर में चल रही जूनियर ओपन पंजाब एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जालंधर के एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी ट्रैक पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शहर की कमलजीत कौर ने 5.28 मीटर की छलांग लगाकर लांग जंप का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने शानदार फार्म जारी रखते हुए ट्रिपल जंप में भी स्वर्ण पदक जीता। सुखबीर सिंह ने लांग जंप में रजत पदक जीता। उन्होंने 6.55 मीटर की छलांग लगाई। सुखबीर ने ट्रिपल जंप में हिस्सा लिया और रजत पदक अपने नाम किया। 

loksabha election banner

इससे पहले शनिवार को अंडर-20 वर्ग में 4 गुणा 100 रिले दौड़ में सतनाम सिंह ने 10.61 सेकेंड का समय निकालकर सबसे तेज धावक का खिताब जीता। अंडर-18 वर्ग में नमनदीप सिंह ने 11.07 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-20 लड़की वर्ग में राधा देवी ने 13.10 सेकेंड का समय निकालकर सबसे तेज धावक का खिताब जीता। 100 मीटर अंडर-20 वर्ग में ईशवरूप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी इवेंट में अंडर-18 वर्ग में सुखवीर कौर ने स्वर्ण पदक जीता।

डिस्कस थ्रो में जेसिका को स्वर्ण पदक

डिस्कस थ्रो में अंडर-20 लड़की वर्ग में जेसिका ने 37.54 मीटर थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इसी इवेंट में अंडर-18 लड़के वर्ग में शुभकरमन सिंह ने 55.76 मीटर थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। जसकरण व सूरज सिंह ने 50.25 मीटर डिस्कस फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवजोत सिंह ने 48.56 मीटर  के साथ तीसरा स्थान पाया। सीनियर एथलेटिक्स कोच सर्बजीत सिंह हैप्पी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.