Move to Jagran APP

Gymkhana Club की रैली में महिलाओं का संदेश- यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता

रैली में महिलाओं ने अपने वाहनों पर महिलाओं के लिए न्याय आदि की मांगों को लेकर भी पोस्टर चिपकाए हुए थे। वाहनों को गुलाबी रंग के फीतों से भी सजाया गया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:53 PM (IST)
Gymkhana Club की रैली में महिलाओं का संदेश- यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता

जालंधर, जेएनएन। जिमखाना क्लब महिलाओं से जुड़े मामलों में जागरूकता फैलाने में हमेशा अग्रणी रहा है। रविवार को क्लब की ओर से महिल सशक्तीकरण (Women Empowerment) को लेकर जागरूकता ऑटो रैली निकाली गई। रैली के दौरान उन्होंने अपने वाहनों पर महिला सशक्तीकरण का संदेश देने वाले नारे लिखे लिखकर शहर की परिक्रमा की। रैली में ऑटो के अलावा, कार, मोटरसाइकिल आदि भी शामिल थीं।

loksabha election banner

क्लब की इस रैली में भाग लेने वाली हर एक महिला का यही संदेश था कि महिलाओं को अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और समाज को भी अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। हालांकि लोगों की सोच तब तक नहीं बदलेगी जब तक कि वे खुद एकजुट होकर आगे नहीं आएंगी।

उन्होंने कार पर संस्कृत श्लोक- यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानी जहां नारियों का वास होता है, वहां हर तरह की सुख समृद्धि रहती है- के माध्यम से लोगों को अपनी सोच बदलने का संदेश दिया। रैली में महिलाओं ने अपने वाहनों पर महिलाओं के लिए न्याय आदि की मांगों को लेकर भी पोस्टर चिपकाए हुए थे। वाहनों को गुलाबी रंग के फीतों से भी सजाया गया था।

 

रैली में करीब 120 वाहनों ने लिया हिस्सा

रैली में करीब 120 कारें व बाइक चलाकर महिलाओं ने भागीदारी की। महिला सशक्तीकरण रैली का आयोजन सीमा जग्गी ने किया। रैली जिमखाना क्लब से शुरू होकर मॉडल टाउन अर्बन ईस्टेट, कूल रोड, बीएमसी चौक स्काइलार्क चौक से होते हुए वापस जिमखाना क्लब में पहुंचकर संपन्न हुई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.