जालंधर में 101 प्रसिद्ध पंजाबियों में शामिल अमृतपाल सिंह सहित कई शख्सियतों का सम्मान
जालंधर में जगत पंजाबी सभा कनाडा और संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोग से दुनिया के 101 प्रसिद्ध पंजाबी शख्सियतों की सूची में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें इंडस्ट्रियलिस्ट अमृतपाल सिंह का नाम विशेष रूप से शामिल रहा।
जालंधर, जेएनएन। सोमवार को जालंधर में पंजाबी जगत की शख्सियतों को सम्माननित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जगत पंजाबी सभा कनाडा और संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोग से दुनिया के 101 प्रसिद्ध पंजाबी शख्सियतों की सूची में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर व बीएचआर हॉस्पिटैलिटी एएचआर ग्रुप के डायरेक्टर अमृतपाल सिंह को सम्मानित किया गया। इन्होंने बहुत ही कम समय में रियल एस्टेट इंडस्ट्री,होटल इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पंजाबी और पंजाबियत के प्रसार और प्रचार के लिए पिछले लंबे समय से संस्था जगत पंजाबी सभा के नेताओं की तरफ से दुनिया के सिरमौर पंजाबियों की एक सूची तैयार की गई।
इसमें ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर पंजाब और पंजाबियत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर (तरनतारन) सरदार कुलवंत सिंह, डॉ. आसा सिंह घुमण, गुरप्रीत कौर, बलविंदर सिंह चट्ठा, शिक्षा शास्त्री, मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, दर्शन कुमार मालिक टी सीरीज को भी सम्मानित किया गया।
जगत पंजाबी सभा कनाडा और संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोग से जालंधर में प्रसिद्ध पंजाब शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें - Punjab Budget Session: विधानसभा में हंगामा, अकाली दल ने राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ी, रेड कारपेट हटाया
जालंधर जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा भी सम्मानित
मनोज अरोड़ा जिला प्लानिंग बोर्ड जालंधर के चेयरमैन को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उपस्थित सभी मेहमानों को पौधे भेंट किए।
यह भी पढ़ें - जालंधर में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू, जानें CoWIN App पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया