Move to Jagran APP

Jalandhar Badminton Competition: खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखाया दमखम, शाम तक घोषित होंगे परिणाम

जालंधर में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने क्वार्टर व सेमीफाइनल के मैचों में अपना दमखम दिखाया। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ियों के परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 02:47 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 02:47 PM (IST)
Jalandhar Badminton Competition: खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखाया दमखम, शाम तक घोषित होंगे परिणाम
जालंधर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रायदाता हंसराज स्टेडियम में किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने क्वार्टर व सेमीफाइनल के मैचों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों के परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता रायजादा हंसराज स्टेडियम में खेली जा रही है।

loksabha election banner

इससे पहले, बुधवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें लड़के वर्ग में विराज, फतेह, जोरावार, वीरेन और लड़की वर्ग में मान्या, मनसिरत, जसकीरत व सानवी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-11 लड़के वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विराज शर्मा ने अभिषेक सोबती को 21-2, 21-7 से हराया। फतेह दादरा ने ईशांत शर्मा को 22-20, 21-10, जोरावर सिंह ने अर्व डोगरा को 21-4, 21-8 और वीरेन सेठ ने कुमार शौर्य को 21-18, 21-12 से हराया। वहीं, लड़कियों में मान्या रत्ती ने याशिका को 21-5, 21-18 व मनसिरत कौर ने तनिशा को 21-6, 21-9 से हराया। वहीं जसकीरत कौर ने आराध्या को 21-14, 21-12 व सानवी रलहन ने शिवाली को 21-6, 21-9 से हराया।

प्री-क्वार्टर फाइनल (अंडर-15 लड़की वर्ग डबल)

मान्या व लिजा टांक ने स्मृद्धि व तृषा को 21-10, 21-16 से हराया।

क्वार्टर फाइनल (अंडर-15 लड़के डबल)

दिव्यान व अश्विन ने इशांत व प्रभल को 21-6, 21-12 से हराया।

अभिषेक व गर्व ने वक्ष व अनिश को 21-15, 21-20 से हराया।

अच्युत व कुणाल ने शिवानी व उत्सवदीप को 21-4, 21-2 से हराया।

प्री क्वार्टर फाइनल (अंडर-17 लड़के)

अंकित ने भवनीत को 21-7, 21-5 से हराया।

दिव्यांग ने राघव को 21-9, 21-19 से हराया।

दिवजोत ने निशांत को 21-16, 19-21, 21-19 से हराया।

ईशान ने आर्यन को 21-8, 21-8 से हराया।

प्री-क्वार्टर फाइनल (अंडर-13 लड़के)

दिव्यम सचदेवा ने हरमन सिंह को 21-9, 21-13 से हराया।

वंश बत्र ने सक्षम को 21-18, 21-14 से हराया।

दानिश ने आकर्ष को 21-13, 21-18 से हराया।

विराज ने आदित्य को 21-3, 21-4 से हराया।

समर्थ ने तानिश को 21-6, 21-7 से हराया।

गीनेश ने अरमान को 21-11, 21-19 से हराया।

कुवंर ने शिवांश को 21-7, 21-9 से हराया।

क्वार्टर फाइनल (अंडर-13 लड़की)

उन्नति ने याशिका को 21-3, 21-0 से हराया।

जान्या ने मनसिरत को 21-15, 21-11 से हराया।

गौरी ने अक्षत को 21-6, 21-9 से हराया।

सानवी ने शिवाली को 21-12, 21-18 से हराया।

सेमीफाइनल (अंडर-13 डबल)

कुंवर व अश्विन ने तानिश व आकर्ष को 21-17, 21-12 से हराया।

प्रथम नूर व गीतांक्ष ने वंश व हवनजीत सिंह को 18-21, 21-17, 21-14 से हराया।

लड़की वर्ग में सानवी व मान्या ने जान्या व अक्षिता को 21-7, 21-18 से हराया।

अंडर-11 लड़के (डबल)

जोरावर व अर्नव ने विराज शर्मा व पंकुश को 21-7, 21-2 से हराया।

कुमार शौर्य व स्वयं ने वीरेन सिंह व अधव्य को 21-3, 21-4 से हराया।

मनसिरत व शिवाली ने याशिका व जपनीत को 21-10, 21-13 से हराया।

प्री-क्वार्टर फाइनल (अंडर-15 लड़के वर्ग)

इशान ने कृष को 21-1, 21-0 से हराया।

समर्थ ने दिव्यान को 21-0, 21-3 से हराया।

अच्युत ने वंश को 21-9, 21-9 से हराया।

राघव ने गर्व को 21-14, 21-9 से हराया।

दिव्यान ने दानिश को 21-14, 21-14 से हराया।

अभिषेक ने प्रभल को 21-14, 21-20 से हराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.