Move to Jagran APP

Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में कोरोना वायरस के 256 नए केस, तीन लोगों की मौत

Jalandhar Coronavirus Update जांलधर में काेराेना से हालात बेकाबू हाे रहे हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 7848 तथा मरने वालों की 202 तक जा पहुंची है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 04:27 PM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में कोरोना वायरस के 256 नए केस, तीन लोगों की मौत
Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में कोरोना वायरस के 256 नए केस, तीन लोगों की मौत

जालंधर, जेएनएन। शहर में कोरोना तेजी से लोगों को चपेट में लेने के साथ-साथ जानलेवा भी साबित होने लगा है। रविवार को जिले में 256 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और तीन लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या 7848 तथा मरने वालों की 202 तक जा पहुंची है।

loksabha election banner

इससे पहले शनिवार को जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के भाई-भाभी समेत 220 लोगों रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, वहीं अलग-अलग अस्पतालों में नौ मरीजों की मौत भी हो गई। सेहत विभाग द्वारा की जा रही पूल सैंपलिंग में कई बड़ी कंपनियों के अधिकारी व मुलाजिम भी संक्रमित पाए जा रहे हैं।

सेहत विभाग के मुताबिक शनिवार को विजय सांपला के भाई रवि सांपला, भाभी कमल सांपला को संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा मरीजों की सूची में टोयोटा के 13, यूनीसन व बीएसटी आटो के आठ-आठ, बेस्ट प्राइस के दो मुलाजिम, तहसील कांप्लेक्स में नायब तहसीलदार व पटवारी सहित नौ मुलाजिम, दो निजी डॉक्टर, फिल्लौर पुलिस अकादमी के सात मुलाजिम भी शामिल हैं। फिल्लौर में 15, नूरमहल के तीन, नकोदर व शाहकोट के सात-सात, न्यू जवाहर नगर से पांच, मॉडल टाउन से तीन व महेड़ू के चार मरीज मिले हैं।

सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 220 मामले सामने आए, जिनमें चार अन्य जिलों के हैं। कोरोना के कारण नौ लोगों की मौत हुई। 1270 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। शनिवार को आई रिपोर्ट में 627 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।
------
शनिवार को दम तोडऩे वाले मरीज
उम्र    लिंग          इलाका                        अन्य बीमारी          अस्पताल
71     पुरुष     मोहल्ला गोबिंदगढ़     शुगर व हाइपरटेंशन      निजी अस्पताल  
32     पुरुष     अली मोहल्ला         लीवर, काला पीलिया     डीएमसी लुधियाना
61     पुरुष     अर्बन एस्टेट-2        शुगर, किडनी व हार्ट     डीएमसी लुधियाना
78     पुरुष     न्यू मॉडल हाउस      कोई बीमारी नहीं          निजी अस्पताल
68     पुरुष     जालंधर हाइट्स       कोई बीमारी नहीं          निजी अस्पताल
65     पुरुष     कैंट मोहल्ला-एक     कोई बीमारी नहीं         सेना अस्पताल
54     पुरुष     लक्ष्मीपुरा              हाईपरटेंशन               निजी अस्पताल
47     पुरुष     दशमेश नगर           कोई बीमारी नहीं         निजी अस्पताल
45     पुरुष     सोढल रोड             कोई बीमारी नहीं         निजी अस्पताल
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.