Move to Jagran APP

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना वायरस के 56 मरीज मिले, दो लोगों की मौत

Jalandhar Coronavirus Update रविवार को जिले में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 14369 और मृतकों की संख्या 454 हो गई है। इस समय 507 एक्टिव केस हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:30 AM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना वायरस के 56 मरीज मिले, दो लोगों की मौत
जिले में पिछले दो दिन में मरीजों की मौतों में गिरावट आई है। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस के नए मामलों का ग्र्राफ गिरने के साथ ही अब रोजाना होने वाली मौतों का ग्राफ भी गिरने लगा है। पिछले दो दिन में मरीजों की मौतों में गिरावट आई है। शनिवार को एक और रविवार को दो मरीजों की मौत हुई है। दूसरी तरफ रविवार को जिले में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 14369 और मृतकों की संख्या 454 हो गई है। इस समय 507 एक्टिव केस हैं।

loksabha election banner

रविवार को मोती नगर से दो, मकसूदां से एक, निजी स्कूल से एक, सिकंदपुर दानामंडी से छह, अलावलपुर मार्केट कमेटी से तीन, सीआरपीएफ कैंप से एक, फिल्लौर से तीन, कलगीधर एवेन्यू से दो, बस्ती बावा खेल से एक, शाहकोट से एक, न्यू माडल टाउन से एक और सरस्वती विहार से दो मरीज मिले हैं।

 

फैक्ट फाइल

कुल मरीज    56

बच्चे          02

पुरुष          44

महिलाएं      10

इन जगहों पर हैं सक्रिय केस

होम आइसोलेट        445

सिविल अस्पताल         9

लुधियाना                 1

सैनिक अस्पताल          2

पटेल अस्पताल           3

एनएचएस                8

जोशी अस्पताल          4

सेक्रेड हार्ट अस्पताल    5

सर्वोदय अस्पताल        2

इनोसेंट हार्ट अस्पताल    3

रतन अस्पताल           3

मान मेडीसिटी            1

ग्लोबल                   1

करण अस्पताल           1

ओहरी अस्पताल         1

एसजीएल                 1

अरमान                   1

संजीवनी                 1

सिक्का                   3

शिफ्ट किए मरीज      8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.