Jalandhar Covid News Update: नए पॉजिटिव केस घटकर 337 तक पहुंचे, 11 मरीजों की मौत
Jalandhar city Coronavirus Update एक बार फिर बुधवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। नए पॉजिटिव केस घटकर 337 तक पहुंच गए हैं। हालांकि कोरोना मरीजों की मौतों का सिलसिला अब तक जारी है।
जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए महानगर में प्रशासन की कड़ाई के सकारात्मक परिणाम दिखने लेग हैं। एक बार फिर बुधवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। नए पॉजिटिव केस घटकर 337 तक पहुंच गए। हालांकि मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना ने 607 लोगों को गिरफ्त में लिया था। वहीं संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो गई थी।
जालंधर में इन स्थानों पर हो रहा वैक्सीनेशन
1. कम्युनिटी हाल फिल्लौर
2. सरकारी सी. सेकेंडरी स्कूल करतारपुर
3. सरकारी सी. सेकेंडरी स्कूल काला बकरा
4. सरकारी सी. सेकेंडरी स्कूल, लोहियां
5. आईएमए हाउस जालंधर
6. सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां आदमपुर
7. सरकारी स्कूल माओवाल, महितपुर
8. गुरु नानक नैशनल कालेज लड़के नकोदर
9. आरटीसी पीएपी कांप्लेक्स, जालंधर
10. सबसिडरी हेल्थ सेंटर, मंसूरपुर, बड़ा पिंड
11. गुरु नानक कालेज लड़के नकोदर
12. लड़कों का स्कूल, भट्टी भाली, बिलगा
13. सरकारी सी. सेकेंडरी स्कूल लड़कियां, जंडियाला
14. सरकारी सी. सेकेंडरी स्कूल लड़कियां, बुंडाला
15. सरकारी हाई स्कूल, खुरला किंगरा
16. राधा स्वामी सत्संग घर, बस्ती गुजां, जालंधर
17. सी. सेकेंडरी स्कूल, दादा कालोनी, जालंधर
18. जैन स्कूल, दक्षिणी अड्डा, नकोदर
19. सरकारी हाई स्कूल शाहकोट
20. सरकारी प्राइमरी स्कूल मलसियां
21. राधा स्वामी सत्संग घर, नजदीक बस्ती गुजां
22. देवी सहाय सी.से. स्कूल लड़कियां, सोढल चौक
23. काला बकरा ब्लाक, सी.से. स्कूल लड़के, भोगपुर
24. नर्सिंग स्कूल सिविल अस्पताल जालंधर