Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, जालंधर में बड़े नेता रहे गैरहाजिर Jalandhar News

जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कई कांग्रेस गैरहाजिर भी रहे।

By Sat PaulEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:18 AM (IST)
कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, जालंधर में बड़े नेता रहे गैरहाजिर Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस के नेताओं और जिला कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव, देहात के प्रधान सुखविंदर सिंह लाली और विधायक राजेंद्र बेरी और चेयरमैन जगबीर बराड़ शामिल हुए।

loksabha election banner

कांग्रेस के नेताओं ने कांगड़ा भवन से डीसी ऑफ‍िस के गेट तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। विधायक राजेंद्र बरेी और चेयरमैन जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से गड़बड़ा गई है। सरकार के फैसलों से लोग बेरोजगार हो रहे हैं।

कांग्रेस के धरने में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह, विधायक सुशील रिंकू, विधायक अवतार सिंह बावा हैनरी, लाडी शेरोवालिया, विधायक सुरेंद्र चौधरी, पंजाब के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया आदि गैरहाजिर रहे। इससे साफ पता लगता है कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरने और प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस में एकजुटता का अभाव रहा है।

बता दें कि केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला स्तर पर प्रदर्शन और धरने दिए जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से नोटबंदी और जीएसटी को लेकर लिए गए फैसलों का जमकर विरोध किया जा रहा है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.