Independence Day Jalandhar: भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने फहराया तिरंगा, मेयर राजा ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। कांग्रेस में भवन में विधायक बेरी ने ध्वजारोहण किया।
जालंधर, जेएनएन। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोगों की बधाई दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता मंदिर) में विश्व विजयी तिरंगा फहराया गया।
इसमें मुख्य रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, दीवान अमित अरोड़ा, मिंटा कोछड़, रमन पब्बी, सनी शर्मा, सुरेंद्र महे, रजत महेंदरु, पुनीत शुक्ला, शिवदयाल चुघ, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री राजीव ढिंगरा, भगवंत प्रभाकर, अरुण बजाज ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी शहर वासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिठाई भी बांटी गई।
कांग्रेस भवन पर भी फहराया तिरंगा
जालंधरः कांग्रेस भवन में विधायक राजिंदर बेरी और जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव ने तिरंगा फहराया।
उधर, कांग्रेस भवन में जालंधर केंद्रीय के विधायक राजेंद्र बेरी और जिला कांग्रेस के निवर्तमान प्रधान बलदेव सिंह देव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व वर्कर्स मौजूद थे।
खादी बोर्ड के समारोह में पहुंचे विधायक सुशील रिंकू
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक सुशील रिंकू कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के डायरेक्टर बलविंदर सिंह लक्की, पंजाब बैकवर्ड क्लासेस लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन की डायरेक्टर कमलजीत कौर मुल्तानी, कांग्रेसी नेता हरजिंदर सिंह लाडा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
जालंधरः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराते चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया।
मेयर राजा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहनाई पुष्पमाला
मेयर जगदीश राजा ने कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह, गुरविंदर कौर रंधावा और शायरी मल्होत्रा भी मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें