जालंधर में सिविल अस्पताल ने चार बेसहारा मरीजों को दोमोरिया पुल के पास छोड़ा
अस्पताल में पिछले कई दिनों से दाखिल चार बेसहारा मरीजों को अस्पताल का स्टाफ एंबुलेंस में डालकर छोड़ गया था।
जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल की एक बार फिर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में पिछले कई दिनों से दाखिल चार बेसहारा मरीजों को अस्पताल का स्टाफ एंबुलेंस में डालकर दोमोरिया पुल के पास छोड़ गया। संत सिनेमा मार्केट के प्रधान ललित मेहता ने बताया कि देर रात सिविल अस्पताल की एंबुलेंस चार बेसहारा मरीजों को छोड़कर चली गई। चार मरीजों में से एक मरीज के कूल्हे (चूले) पर चोट लगी हुई है। दूसरे मरीज की टांग टूटी हुई थी। चारों में से दो मरीज तो मौके से चले गए।
चोट लगे मरीज ने कहा कि वह आदर्श नगर के नजदीक फुटपाथ पर रहता था। कुछ समय पहले गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसके कूल्हे पर गहरी चोट लग गई थी। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। ललित ने बताया कि मरीजों की हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस को फोन किया। एबुलेंस दोनों मरीजों को साथ ले गई। ललित ने कहा कि सिविल अस्पताल के इस व्यवहार पर शुक्रवार को सिविल अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, इस संबंध में सिविल अस्पताल में उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें