जालंधर में लांग बूट का टशन, गर्ल्स को ठंड से बचाने के साथ देते हैं फैशनेबल लुक
Jalandhar Fashion Trend कहते हैं कि लांग बूट्स का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता। सर्दियों में ये जालंधर की यंग गर्ल्स की पहली पसंद बन गए हैं। वेस्टर्न कपड़ों के साथ लांग बूट पहन कर कामकाजी महिलाएं और स्टूडेंट्स परफेक्ट लुक पा रही हैं।
जालंधर, [प्रियंका सिंह]। भीषण सर्दी के बीच जालंधर में इन दिनों लांग बूट का क्रेज देखा जा रहा है। ये ना केवल उन्हें ठंड से बचाते हैं बल्कि फैशनेबल लुक भी देते हैं। खासकर यंग गर्ल्स इन बूट्स का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। ठंड शुरू होते ही लड़किया और महिलाएं गर्म कपड़े, टोपियां, गर्म जुराबें आदि पहनना शुरू कर देती हैं। ऐसे में जूतों के मामले में वह कैसे पीछे रह सकती हैं। अपने पैरों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए इन दिनों लेडीज लांग बूट पहनकर घर से बाहर निकल रही हैं। ये बूट्स उनकी पर्सनैलिटी को भी नया लुक दे रहे हैं।
कहते हैं कि लांग बूट्स का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता। इसी कारण सर्दियों में ये लड़कियों की यह पहली पसंद बन गए हैं। वेस्टर्न कपड़ों के साथ लांग बूट पहन कर कामकाजी महिलाएं और स्टूडेंट्स परफेक्ट लुक पा रही हैं। पार्टी और शादी समारोह में जाने के लिए भी लांग बूट को ही ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
बाजार में भी लांग बूट की डिमांड बढ़ी
इस समय बाजार में भी लांग बूट की डिमांड काफी ज्यादा है। दुकानदार मोहन का कहना है कि उनके पास इन दिनों इन जूतों के लिए लड़कियों की भीड़ लगी रहती है। ब्लैक और ब्राउन कलर के लांग बूट काफी ट्रेंड में हैं। इनकी कीमत 1000 से लेकर 15,000 रुपये तक है। लड़कियां अपने बजट के अनुसार लांग बूट खरीद कर पहन रही हैं।
मार्केट में कई वरायटी उपलब्ध
डिमांड देखते हुए बाजार में इस समय कई वरायटी के लांग बूट उपलब्ध हैं। जैसे कि एंकल लेंथ बूट्स और थाईलैंड बूट्स। लड़कियां अपनी हाइट और अपने पसंद के मुताबिक बूट्स का चुनाव कर पहन रही हैं। इन बूट्स के जींस या स्कर्ट के साथ पहनी जा सकती है। इससे गर्ल्स को डैशिंग लुक मिलती है।
लांग बूट देता है आकर्षक लुक
वरुण कौर मान ने कहा कि उन्हें लांग ब्लैक बूट बहुत पसंद है। इन्हें वह अलग-अलग वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहनकर ऑफिस या पार्टी में जाती हैं। इनसे एक आकर्षक लुक मिलती है। यह पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल हैं।
यह भी पढ़ें: यह कैसा शांति मार्च: पंजाब में बड़े पैमाने पर ट्रैक्टरों में लगवाए जा रहे हैं लोहे के राॅड
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें