Jalandhar Covid News Update: कोरोना ने ली 9 और मरीजों की जान, 500 नए पॉजिटिव केस मिले
Jalandhar Coronavirus Update महानगर में वीरवार को कोरोना केस घटने के बाद शुक्रवार को फिर 500 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें जिले से बाहर के भी मरीज शामिल हैं। वहीं संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला भी जारी है।
जालंधर, जेएनएन। वीरवार को महानगर में कोरोना संक्रमण के नए केस 400 से कम आने के बाद शुक्रवार को फिर 500 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें जिले से बाहर के भी मरीज शामिल हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण 28 साल की युवती सहित 9 की मौत हो गई। बता दें कि वीरवार को जालंधर में 7 मरीजों की मौत के साथ 382 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन
317आर-305एल माडल टाउन। चौधरियां मुहल्ला फिल्लौर।
मुहल्ला रविदास पुरा, फिल्लौर।
गली नंबर 2 कमल विहार बस्ती पीरदाद।
गली नंबर 2 गुरु रविदास नगर मकसूदां।
मकान नंबर 2बी -बी 75 लिंक कालोनी।
मकान नंबर 108-117 नजदीक स्वर्ण पार्क, गदईपुर
मकान नंबर 16-40 मधुवन कालोनी, बस्ती बावा खेल।
मकान नंबर 13-45 नजदीक दुर्गा मंदिर दियोल नगर।
जीवन सिंह डेरे, नजदीक जंगीपीर पतो कला, शाहकोट।
कंटेनमेंट जोन
मनजीत नगर बस्ती शेख।