Move to Jagran APP

जालंधर के आर्य समाज मंदिर में यज्ञ में डाली आहुति, लोगों से वेदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

जालंधर के शहीद भगत सिंह नगर के आर्य समाज मंदिर में यज्ञ के दौरान पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि विद्या मुक्ति दिलाती है। विद्या से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए हमें लगातार अध्ययनरत रहना चाहिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 02:47 PM (IST)
जालंधर के आर्य समाज मंदिर में यज्ञ में डाली आहुति, लोगों से वेदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर में यज्ञ में भाग लेते हुए श्रद्धालु। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने वेदों के मंत्रों के साथ संपन्न करवाया। यज्ञ में मुख्य यजमान सृष्टि आर्या और वंश आर्य ने आहूति डाली। इस मौके पर आर्य समाज की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध  कर दिया।

loksabha election banner

पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि विद्या मुक्ति दिलाती है। विद्या से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए हमें लगातार अध्ययनरत रहना चाहिए। अश्विन डोगरा ने कहा कि सभी हिंदुओं को अपशब्द कहने से पहले लोगों को अपने इतिहास को याद रखना चाहिए। लोग पूर्वजों का सम्मान करें। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद सरस्वती ओर वेदों के बताए मार्ग पर चलकर आर्य समाज वेदों का प्रचार कर रहा है।  जो हमेशा श्रेष्ठ कर्म करे, वही आर्य है। हमें हमेशा आर्य तत्व का पालन करना चाहिए। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने मनुष्य अपनी करुणा के कारण भी जाना जाता है अतः हम करुणाशील बनें।

रविवार को जालंधर के शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ के मौके पर उपस्थित श्रद्धालु।

यज्ञ में जितेंद्र आर्य, ओम प्रकाश मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र खन्ना, रीवा खन्ना, मोहित खन्ना, चौधरी हरिश्चंद्र, सुनीत भाटिया, डिंपल भाटिया, रहमत भाटिया, रूहानी भाटिया, जगदीश भाटिया, विजय कुमार चावला, वेद प्रकाश भाटिया, स्वर्ण शर्मा, राजीव शर्मा, अशोक कुमार धीर, विजय लक्ष्मी, सोनू भारती, गौरव आर्य, कनु आर्या,मंजू देवी, स्नेह लता, शारदा रानी, रजनी, शिवम मिश्रा, प्रिया मिश्रा, ललित मोहन कालिया, मंजू देवी, वीर बहादुर, केवल कृष्ण चोपड़ा, राकेश बाबा, ललित मोहन कालिया, प्रवीण लखन पाल, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अनु आर्य, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, डिंपल भाटिया, प्रवीण लखन पाल इसके अतिरिक्त नगर निवासियों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.