Move to Jagran APP

Punjab Election: जालंधर सेंट्रल हलके से बड़ी खबर, सांसद चौधरी ने करवाया विधायक बेरी और मेयर राजा में समझौता

Punjab Election जालंधर केंद्रीय विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से नाराज चल रहे कई पुराने कांग्रेस नेता अब मान गए हैं। बेरी की मेयर राजा के साथ खींचतान को रोकने के लिए सांसद संतोख सिंह के साथ बैठक की जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:20 PM (IST)
Punjab Election: जालंधर सेंट्रल हलके से बड़ी खबर, सांसद चौधरी ने करवाया विधायक बेरी और मेयर राजा में समझौता
सांसद चौधरी ने विधायक बेरी व मेयर राजा में समझौता करवा दिया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। टिकटों के लिए कांग्रेस में मची घमासान के बीच जालंधर केंद्रीय से कांग्रेस प्रत्याश निवर्तमान विधायक राजेंद्र बेरी और मेयर जगदीश राज राजा के बीच में समझौता हो गया है। सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पर हुई मीटिंग के बाद मेयर का गुट मान गया है। बैठक के बाद विधायक राजिंदर बेरी और और मेयर जगदीश राजा एक साथ हाथ उठाकर चित्र भी खिंचवाया। दावा किया जा रहा है कि सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि मेयर जगदीश राजा केंद्रीय विधानसभा हलके में लंबे समय से सक्रिय थे। विधायक राजिंदर बेरी को टिकट दिए जाने के बाद उनके साथ पार्षद डा. जसलीन सेठी ने नाराजगी जताई थी। 

loksabha election banner

सांसद संतोख सिंह चौधरी के घर पर हुई बैठक में मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद डा. जसलीन सेठी, मनमोहन राजू, गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ समेत अन्य नाराज नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें विधायक राजिंदर बेरी भी मौजूद रहे। दावा किया जा रहा है कि जाइंट मीटिंग में गिले-शिकवे दूर हो गए।

दरअसल, मेयर जगदीश राज राजा भी जालंधर सेंट्रल हलके से टिकट की मांग कर रहे थे। डा. जसलीन सेठी ने भी टिकट पर दावा ठोक रखा है। इस वजह से केंद्रीय हलके में 3 गुट बन गए थे। विधायक बेरी को टिकट मिल गई है लेकिन ये नेता साथ चल नहीं चल रहे। अब सभी के साथ आने से विधायक बेरी को चुनावी मुहिम में लाभ मिलेगा।

विधायक बेरी ने दूर की टकसाली कांग्रेसियों की नाराजगी

इससे पहले, सुबह पार्टी में एडजस्टमेंट न होने के कारण लंबे समय से नाराज चल रहे टकसाली कांग्रेसी आखिरकार मान गए हैं। शुक्रवार सुबह विधायक राजिंदर बेरी ने सभी की नाराजगी दूर की। त्रिलोक सिंह सरां, परमजीत सिंह बल, सोनू शर्मा, सोमनाथ चौगिट्ठी व अन्य अब पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को जुट गए हैं। टकसाली कांग्रेसियों और मेयर गुट से नाराजगी के बाद विधायक बेरी के लिए काफी रात रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.