Move to Jagran APP

कटी पतंग लूटने जालंधर में हाईवे पर दौड़ा बच्चा, फिर जो हुआ उसे आंखों से देखना मुश्किल

फिल्लौर में रविवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ साल का एक बच्चा कटी पतंग को लूटने के लिए हाई पर दौड़ गया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वाहन की टक्कर से शव के चीथड़े उड़ गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 12:59 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 12:59 PM (IST)
कटी पतंग लूटने जालंधर में हाईवे पर दौड़ा बच्चा, फिर जो हुआ उसे आंखों से देखना मुश्किल
जालंधर के फिल्लौर में आठ साल के बच्चे को हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।

फिल्लौर (जालंधर), जेएनएन। पतंगबाजी का शौक बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। जालंधर में पिछल कुछ दिनों में इस कारण दो बच्चों की जान जा चुकी है। फिल्लौर में रविवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ साल का एक बच्चा कटी पतंग को लूटने के लिए हाई पर दौड़ गया। उसकी आंखें पतंग पर टिकी थी, वह भूल गया कि वहां से सैकड़ों वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बच्चे के शव के कई टुकड़े हो गए।

loksabha election banner

बच्चे की पहचान फिल्लौर के जगतपुरा मोहल्ले के रहने वाले कृष्णा पुत्र सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोपहर में वह जब कटी पतंग को लूटने के लिए दौड़ा तो उसे पता ही नहीं चला कि वह कब हाईवे पर पहुंच गया। कृष्ण ने पतंग तो लूट ली लेकिन तभी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बच्चे के शरीर के चिथड़े उड़कर इधर-उधर बिखर गए। 

यह भी पढ़ें - Valentine Day पर केक लेकर ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंची लड़की, घरवालाें ने पीटा ताे ब्लेड से काटा अपना गला

हाथ में रह गई पतंग की डोर

कृष्णा का शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। उसके हाथ में पतंग की डोर थी। पास में पतंग भी खून से सनी पड़ी थी। यह मंजर देखकर हर किसी का दिल दहल गया। सबका यही कहना था कि बच्चों को पतंगबाजी अभिभावकों की निगरानी में ही करनी चाहिए।

जालंधर शहर में करंट से झुलक चली गई थी अंकुश की जान

कुछ दिन पहले ही जालंधर शहर में सूर्या एनक्लेव के पास झांसी नगर में 12 साल का अंकुश भी पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच उसने बिजली के खंभे में अटकी प्लास्टिक की डोर खींचने की कोशिश। बिजली का जोरदार झटका लगने से वह व उसके साथ दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। अंकुश तो 90 फीसद तक झुलस गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.