Move to Jagran APP

सुशील शर्मा ने भाजपा जिला प्रधान पद संभाला, अश्विनी शर्मा भी पहुंचे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व सुभाष शर्मा की मौजूदगी में सुशील शर्मा ने जिला प्रधान पद ग्रहण किया।

By Edited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 12:32 AM (IST)
सुशील शर्मा ने भाजपा जिला प्रधान पद संभाला, अश्विनी शर्मा भी पहुंचे
सुशील शर्मा ने भाजपा जिला प्रधान पद संभाला, अश्विनी शर्मा भी पहुंचे

जालंधर, जेएनएन। जिला भाजपा जालंधर शहरी के नए प्रधान एडवोकेट सुशील शर्मा ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पद संभाल लिया। जिला भाजपा के कोर ग्रुप ने पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा और जालंधर के प्रभारी व पंजाब के महासचिव सुभाष शर्मा की मौजूदगी में सुशील शर्मा को पद ग्रहण करवाया।

prime article banner

अश्विनी शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से भीड़ ना हो, इसलिए सादे समारोह में ताजपोशी की गई है। उन्हें विश्वास है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। सुभाष शर्मा ने कहा कि सुशील शर्मा ने भाजपा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विभिन्न पदों पर रहते हुए काफी योगदान दिया है। सुशील शर्मा ने भी अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, भाजपा जिला जालंधर के सह प्रभारी जवाहर खुराना, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा मौजूद रहे।

सुशील की ताजपोशी में सुभाष शर्मा की भूमिका अहम 

पंजाब भाजपा के महासचिव नियुक्त किए गए सुभाष शर्मा कि सुशील शर्मा की नियुक्ति में अहम भूमिका है। सुभाष शर्मा के जालंधर का इंचार्ज नियुक्त होने के बाद से ही सुशील शर्मा के इर्द-गिर्द राजनीति तेज हो गई थी। सुभाष शर्मा और सुशील शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से ही एक साथ काम कर रहे हैं और दोनों में अच्छी ट्यूनिंग है। सुभाष शर्मा के प्रभारी बनने के बाद से ही सुशील शर्मा के अध्यक्ष बनने की संभावना तेज हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.