Move to Jagran APP

जालंधर भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने रंजीत आर्य को बनाया जिला सचिव, पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सचिव रंजीत आर्य को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी वे निभाएं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:43 PM (IST)
जालंधर भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने रंजीत आर्य को बनाया जिला सचिव, पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान
रंजीत आर्य को जिला भाजपा का सचिव बनाया गया है। जागरण

जालंधर, जासं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा के साथ विचार विमर्श के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जपा जालंधर (शहरी) के जिला पदाधिकारियों में विस्तार किया। उन्होंने  रंजीत आर्य को जिला सचिव बनाया है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष हितेश सयाल उपस्थित थे।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सचिव रंजीत आर्य को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी वे निभाएं। शर्मा ने कहा कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में वह पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.