किसानों के समर्थन में उतरे जालंधर के एडिड कालेजों की यूनियन, वीरवार को शिक्षक देंगे धरना
पंजाब चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया है। वीरवार को यूनियन के समस्य अपने-अपने कालेज के कैंपस में दो घंटे का धरना लगाएंगे और कृषि कानूनों को वापस लेने का मांग करेंगे।
जालंधर, जेएनएन। किसानों की तरफ से केंद्र सरकार के विरोध में दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करने की तैयारियां का जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके हक में राज्य के एडिड कालेजों की पंजाब चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन ने अपना समर्थन दे दिया है। यूनियन के सदस्यों ने फैसला लिया है कि 26 नवंबर को किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। एडिड कालेजों में यूनियन के नुमाइंदे भी दो-दो घंटे धरना देकर सरकार की नीतियों को विरोध करेंगे।
सुखदेव सिंह रंधावा का कहना है कि यह धरना केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते ही दिया जा रहा है, जिसमें राज्य भर के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। उनकी मांग है कि किसानों की परेशानियों की सुनवाई हो और उन्हें हल करने के लिए जल्द से जल्द सरकार कदम उठाए। उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर संघर्ष हक की मांग करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उसी उद्देश्य को मुख्य रखते हुए ही पंजाब के सभी एडिड कालेजों के अध्यापक 26 नवंबर को कालेज कैंपस में दो घंटे का धरना लगाएंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें