Move to Jagran APP

जालंधर की थाना डिवीजन नंबर दो में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, रिटायर्ड कर्नल पर लगाए गंभीर आरोप

थाना डिवीजन नंबर दो में शुक्रवार देर रात को कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सरस्वती विहार की रहने वाली एक महिला ने एक रिटायर्ड कर्नल पर अश्लील हरकतें करने मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर जमकर हंगामा कर दिया।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 08:30 AM (IST)
जालंधर की थाना डिवीजन नंबर दो में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, रिटायर्ड कर्नल पर लगाए गंभीर आरोप
जालंधर की थाना डिवीजन नंबर दो में शुक्रवार देर रात को कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

जालंधर, जेएनएन। थाना डिवीजन नंबर दो में शुक्रवार देर रात को कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सरस्वती विहार की रहने वाली एक महिला ने एक रिटायर्ड कर्नल पर अश्लील हरकतें करने, मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर जमकर हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि रिटायर्ड कर्नल ने उसके घर में घुसकर उसे धक्के मारे और उसके साथ अश्लील हरकतें की।

loksabha election banner

वहीं, दूसरे पक्ष का यह कहना था कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सरस्वती विहार स्थित उनके घर के पास से ही एक व्यक्ति ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वह संगत सिंह नगर की तरफ भागने लगा। उसका पीछा करते हुए वह संगत सिंह नगर के पास पहुंचे, जहां दूसरे पक्ष ने उन पर यह आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। देर रात तक दोनों ही पक्ष थाने में बैठे हुए थे।

वहीं, जब पुलिस ने कर्नल पक्ष को थाने से जाने की अनुमति दी तो बाहर खड़े दूसरे पक्ष ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के साथ आए लोगों ने थाने में रखी एक कुर्सी भी तोड़ दी। वहीं पुलिस ने देर रात तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए थे, जिसकी जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में नदी में डूबने से जालंधर के युवक की मौत

नई दुनिया, बिलासपुर/तखतपुर : जालंधर से अपने होने वाले ससुर की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचा युवक शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मनियारी नदी में डूब गया। जालंधर के बीना आइबोर मोहल्ला निवासी जेकब हंस (27) की तखतपुर के बंगलापारा निवासी असपाल सेनीपाल की पुत्री फ्लोरेंस से 23 नवंबर को सगाई हुई थी।बुधवार को जेकब के होने वाले ससुर असपाल की मौत हो गई। गुरुवार को जेकब उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तखतपुर पहुंचे थे। इसके बाद वे अपने ससुराल में ही स्न्के थे। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वे अपने होने वाले रिश्तेदार नवजोत मसीह व पोरेस लाल के साथ नहाने के लिए मनियारी नदी गए थे।

कोरानकापा पुल के पास जेकब नदी में नहाने के लिए उतरे। फिर गहराई में जाकर तैरने लगे। इसी बीच वे गहराई में डूबने लगे। उनके साथ गए नवजोत व पोरेस को तैरना नहीं आता था। इसके चलते दोनों नदी के किनारे बैठे थे। जेकब को डूबते देख नवजोत व पोरेस मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को फोन किया। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। थोड़ी ही देर में पुलिस की मदद से उन्हें गहरे पानी से खोजकर निकाला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.