Move to Jagran APP

जालंधर में फिर Kidnaping! 17 साल की लड़की घर से गायब, पड़ोसी लड़के पर भगाने का शक

लड़की के पिता ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता है। बड़ी बेटी 17 साल की है। शनिवार शाम से ही वह घर से लापता है। पड़ोस का लड़का भी गायब है। उनका आरोप है कि वह उसे फुसला कर भगा ले गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 02:26 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 02:26 PM (IST)
जालंधर में फिर Kidnaping! 17 साल की लड़की घर से गायब, पड़ोसी लड़के पर भगाने का शक
जालंधर के लेदर कांप्लेक्स से 17 साल की लड़की अपहरण हो गया है।

जालंधर, जेएनएन। दो दिन पहले अपहरण का मामला प्रेम विवाह का निकलने के बाद शहर में एक और 17 साल की लड़की की किडनैपिंग का केस सामने आया है। लेदर कंपलेक्स में एक और लड़की का अपहरण हो गया है। घरवालों की शिकायत पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी शिकायत में लेदर कांप्लेक्स में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह वहां की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है। बड़ी बेटी 17 साल की है। शनिवार शाम से ही वह घर से लापता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे उमके घर के पास ही रहने वाला एक लड़का उसे तंग करता था। लड़की के गायब होने के बाद वो लड़का भी गायब हो गया है। उनका आरोप था कि वही उनकी लड़की को शादी के बहाने बहला-फुसलाकर साथ ले गया है।

पुलिस ने कहा- लड़की नाबालिग इसलिए दर्ज किया अपहरण का केस

थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की नाबालिग है, इसके चलते हुए चाहे मर्जी से गई है लेकिन अपहरण का मामला दर्ज होगा। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

दो दिन पहले गायब युवती का मामला निकला प्रेम विवाह का

दो दिन पहले भी एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने लुधियाना के एक युवक पर केस दर्ज किया था। हालांकि बाद में थाने में आकर बताया था कि वह अपनी मर्जी से गई थी और उसने प्रेम विवाह किया है। दोनों ने पुलिस के पास अपनी शादी का दस्तावेज भी जमा करवा दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.