विधायक बलकार सिंह ने गंदे छप्पड़ की करवाई सफाई
संवाद सूत्र भोगपुर विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने विकास कार्यों की शुरुआत करते ब्लाक भोगपुर के गांव चाहड़के में शहीद बाबा दित्त मल के नजदीक पड़ते छप्पड़ की सफाई करवाई।
संवाद सूत्र, भोगपुर: विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने विकास कार्यों की शुरुआत करते ब्लाक भोगपुर के गांव चाहड़के में शहीद बाबा दित्त मल के नजदीक पड़ते छप्पड़ की सफाई करवाई। बता दें कि पिछले कई दशकों से गंदगी व गार से भरे छप्पड़ के कारण गांव की निकासी का पानी सड़कों व घरों में घुसने से लोग नरक भरी जिदगी जी रहे हैं।
विधायक बलकार सिंह ने ब्लाक विकास पंचायत अफसर भोगपुर भूपिदर सिंह को दिशानिर्देश जारी कर छप्पड़ की सफाई करवाने के आदेश दिए। इस मौके पर गांववासियों व आप की टीम ने विधायक बलकार सिंह, हलका इंचार्ज गुरपाल सिंह व बीडीपीओ भूपिदर सिंह का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर आप के नेता अमरजीत सिंह भंगू, सुखदेव सिंह अटवाल, हरदयाल सिंह गिल, सुरिदर सिंह, बलकार सिंह भंगू, जगदेव सिंह, कर्मजीत सिंह भंगू, बलवीर सिंह भंगू, बलदेव सिंह भंगू, मास्टर तरसेम सिंह, चरनजीत सिंह रत्ती, प्रेम सिंह बीरा, बाबा मुख्तयार सिंह, हरमेश लाल, मनदीप सिंह काला, बलवीर सिंह साबा व अन्य मौजूद थे।