नव संवत्सर व आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया
आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में आर्य समाज का स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर मनाया गया। मुख्य यजमान आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल व विजय कुमार चावला पवित्र पावन यज्ञवेदी पर उपस्थित हुए।
जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में आर्य समाज का स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर मनाया गया। मुख्य यजमान आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल व विजय कुमार चावला पवित्र पावन यज्ञवेदी पर उपस्थित हुए। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने पवित्र पावन वेद मंत्रों से यज्ञ करवाया। प्रिया मिश्रा ने ऋषि दयानंद की गाथा सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया।
आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। नव संवत्सर वर्ष आरंभ होता है। वही आज के दिन मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था, आज ही के दिन महर्षि दयानंद ने 1857 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। आज ही के दिन नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है। इस शुभ अवसर पर सबके सुख की कामना की गई। साथ ही बैसाखी के पर्व पर सभी को बधाई दी गई। यहां अश्विनी डोगरा, स्वर्ण शर्मा, केदारनाथ शर्मा, चौधरी हरिश्चंद्र, भूपेंद्र उपाध्याय, अनु आर्य, प्रवीण लखन पाल, सुभाष आर्य, मोहित खन्ना, सुरेंद्र खन्ना, अमित सिंह, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा मौजूद थे।