Move to Jagran APP

जालंधर में जैन सेवा समिति ने दीक्षा दिवस पर जरूरतमंदों को बांटा राशन

जालंधर में रविवार को जैन सेवा समिति की तरफ से गुरुणी श्री अनीता महाराज के दीक्षा दिवस पर जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। इस मौके पर जलपान प्रमुख राकेश जैन बिटटा कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन टैगोर नगर मौजूद थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 02:56 PM (IST)
जालंधर में जैन सेवा समिति ने दीक्षा दिवस पर जरूरतमंदों को बांटा राशन
जालंधर में जैन सेवा समिति ने जरूरतमंदों को राशन बांटा। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। स्वयं सेवी संस्था जैन सेवा समिति की तरफ से गुरुणी श्री अनीता महाराज के दीक्षा दिवस पर राशन वितरण किया गया। इसका आगाज महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। ‌इसके बाद संस्था की ओर से किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

loksabha election banner

समिति के प्रधान, मानव सेवा रतन वार्ड से अलंकृत मुस्कान जैन ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में आपसी सद्भाव, जीव जंतुओं की रक्षा और जरूरतमंदों की सेवा करने का ज्ञान दिया गया है। इसे जीवन में अपनाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर जलपान प्रमुख राकेश जैन बिटटा कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन टैगोर नगर मौजूद थे।

जरूरतमंद को राशन देना पुण्य का काम: मेहता

जालंधर। श्री राम सेवक मंडल दीन दयाल उपाध्याय नगर द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पपिंदर मेहता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाना सबसे अधिक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जब इंसान आर्थिक रूप से पिछड़ता है तो उसके सामने सबसे बड़ी दिक्कत राशन का जुगाड़ करने की होती है। ऐसे में इस तरह के परिवारों को राशन उपलब्ध करवाकर मानवता की सेवा की जा सकती है। संस्था द्वारा पूरियां मंदिर अड्डा होशियारपुर में आयोजित राशन वितरण समारोह के दौरान उन्होंने संस्था की गतिविधियों के बारे में भी बताया। इस दौरान रविंद्र कुमार ढांडा, उषा रानी ढांडा, विकास ढांडा व पंकज ढांडा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि जो कार्य सरकार को करने होते हैं, उन्हें स्वयं सेवी संस्थाएं कर रही है। राशन वितरण समारोह के दौरान उन्होंने जरूरत का सामान भी भेंट किया। इस अवसर पर 35 परिवारों को राशन व कंबल वितरित किए। विनोद शर्मा ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया व 11 हजार रुपए का सहयोग दिया। संस्था ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राजू भंडारी, रोहित जैन, बलदेव राज, पीयूष अग्रवाल, नरेश चड्ढा, एमपी सिंह, सुरेंद्र छाबड़ा व पवन शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.