इंडस्ट्रियल एरिया में चला निगम का बुलडोजर, बिल्डिंग सील
जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम ने शुक्रवार को पुलिस डिवीजन नंबर-1 के पास स्थित इमारत का
जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम ने शुक्रवार को पुलिस डिवीजन नंबर-1 के पास स्थित इमारत का अवैध निर्माण ढहा दिया और बाकी बिल्डिंग सील कर दी।
बिल्डिंग इंस्पेक्टर अरुण खन्ना ने बताया कि उक्त इमारत का नक्शा तो पास कराया गया था लेकिन उसका निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं कराया गया था। फ्रंट पर वॉयलेशन की गई थी और पार्किंग भी नहीं छोड़ी गई थी। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने नगर निगम कमिश्नर बसंत गर्ग से की थी। इसके बाद निगम कमिश्नर ने उक्त इमारत के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि वैसे तो आदेश पहले ही मिल चुके थे लेकिन पुलिस फोर्स के दशहरे की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त होने और पिछले तीन दिन छुट्टियां होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे फोर्स मिलने के बाद निगम की टीम बुलडोजर लेकर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। वहां बिल्डिंग का अवैध निर्माण तोड़ा और इमारत को सील कर दिया गया। इस दौरान बिल्डिंग मालिक ने टीम का विरोध किया लेकिन निगम की टीम कार्रवाई पूरी कर वापस लौट गई। निगम की टीम में निर्मलजीत वर्मा, दिनेश जोशी और नगर निगम की पुलिस फोर्स भी शामिल थी।