Move to Jagran APP

Farmers Protest: तीक्ष्ण सूद मामले में भाकियू की चेतावनी, FIR रद करो नहीं तो सभी भाजपा नेताओं के घर फेंकेंगे गोबर

जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर की ट्राली फेंकने वाले किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर रद्द न करने पर सात जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने का एलान किया है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 02:29 PM (IST)
Farmers Protest: तीक्ष्ण सूद मामले में भाकियू की चेतावनी, FIR रद करो नहीं तो सभी भाजपा नेताओं के घर फेंकेंगे गोबर
भारतीय किसान यूनियन ने सात जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने का एलान किया है।

जालंधर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर की ट्राली फेंकने वाले किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर रद करने की मांग की है। रविवार को पंजाब प्रेस क्लब में यूनियन के नेताओं ने ऐसा ना करने पर सात जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने का एलान किया है। यूनियन के जिला प्रमुख कुलवंत सिंह सरपंच ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो सभी भाजपा नेताओं के घरों के बाहर गोबर की ट्रालियां फेंकी जाएंगी और रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 

loksabha election banner

भाजपा नेताओं के घर के बाहर गोबर फेंकने की चेतावनी

केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से दिल्ली में जारी आंदोलन को शनिवार को होशियारपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर कथित तौर प दल खालसा के सदस्यों ने ट्रैक्टर ट्राली में ले जाकर गोबर फेंका था। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी का किसान संगठन व्यापक स्तर पर विरोध कर रहे हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता में भारती किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर केस रद ना किया गया तो वे 7 जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने के साथ-साथ भाजपा नेताओं के घरों के बाहर गोबर की ट्रालियां फेंकेंगे।

बता दें कि किसान यूनियन जालंधर में पिछले दो महीने से खासी सक्रिय हैं। पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों ने भाजपा के कार्यक्रमों में खलल डाल प्रदर्शन किया था। जालंधर कैंट में तो उन्होंने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़कर एक पैलेस में समारोह मनाने पहुंचे भाजपा नेताओं को ताला लगाकर बंद तक कर दिया था। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई थी। इसके बाद किसान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस और वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष मनोरंजन कालिया का भी आवास घेर चुके हैं। दिसंबर की शुरुआत में किसान जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.