Jalandhar weather update: उमस भरी गर्मी व तेज लू ने छुड़ाए पसीने, बाजारों में भी पसरा सन्नाटा
शुक्रवार सुबह तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जालंधर, जेएनएन। भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। वीरवार रात को मौसम में ठंडक होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार सुबह उठते ही लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे सैर करने के लिए निकलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूर्य की प्रचंड किरणों से पैदा हुई गर्मी के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में एसी और कूलर लगाकर कैद हुए है।
शुक्रवार सुबह गर्मी के कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। गौर हो कि जुलाई माह की शुरुआत से ही लोगों को इस भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा है। कोरोना वायरस के खौफ और तेज लू के कारण बाजार सूने पड़े है और लोग अपने घरों में कैद है। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों में बाहर निकल रहे है।
गर्मी के कारण बाजारों में दुकानदारों का कारोबार भी ठप पड़ा है। दुकानदानों का कहना है कि गर्मी के कारण लोग दिन के समय बहुत कम घर से बाहर आ रहे है। शाम होने पर बाजारों में चहल-पहल देखने के मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें